सड़क निर्माण की गुणवत्ता में कोई समझौता नहीं : एक्सीईएन

2116fc99472a
ब्लॉक रोड पर 70 मीटर सीसी और दो सौ मीटर पिच मार्ग का होगा निर्माण
पांच लाख 89 हजार में बनना है सकलडीहा ब्लॉक से तहसील मार्ग
चंदौली,
सकलडीहा l ब्लॉक से तहसील जाने वाली ढ़ाई सौ मीटर मार्ग लम्बे समय से जर्जर है। जिसके कारण जगह जगह जलभरॉव की स्थिती उत्पन्न हो जाती है। आये दिन आने जाने वाले राहगीर छात्राये और महिलायें बाइक सवार गिरकर घायल हो जाते थे। क्षेत्रीय विधायक और ब्लॉक प्रमुख के पहल पर बुधवार को सीसी मार्ग की ढ़लाई एक्सीईएन के देखरेख में शुरू हुआ। एक्सीईएन राजेश कुमार ने बताया कि निर्माण कार्य की गुणवत्ता से किसी प्रकार का समझौता नही होगा।
शासन की ओर से तहसील से लेकर ब्लॉक और सीएचसी मार्ग व लिंक मार्ग की मरम्मत और गड्ढा मुक्त करने का निर्देश है। ब्लॉक मुख्यालय मार्ग की मरम्मत को लेकर लम्बे समय से ग्रामीणों द्वारा मांग किया जा रहा था। सांसद प्रतिनिधि हरवंश उपाध्याय ने सड़क निर्माण को लेकर अधिकारियों को संज्ञान में डाला था।
बीते दिनों क्षेत्र पंचायत की बैठक में प्रधान और बीडीसी सदस्यों ने विधायक और ब्लॉक प्रमुख से सड़क निर्माण की मांग पूरजोर तरीके से उठाया था। जिसपर जनप्रतिनिधियों की ओर से एक्सीईन को अवगत कराया गया था। सुबह से सीसी मार्ग निर्माण कार्य शुरू होने पर एक्सीईएन राजेश कुमार राय विधायक प्रभुनारायण सिंह यादव और ब्लॉक प्रमुख अवधेश सिंह मौके पर पहुंचकर निर्माण कार्य का निरीक्षण किया।
 बीडीओ केके सिंह ने ब्लॉक मुख्यालय तक सीसी रोड का निर्माण कराने की बात कही। एक्सीईएन ने सत्तर मीटर के अतिरिक्त 36 मीटर सीसी मार्ग बनवाने का भरोशा दिया। कुल ढ़ाई सौ मीटर सड़क निर्माण कार्य के लिये 5 लाख 89 हजार रूपये स्वीकृत हुआ है।

फोटो: एक्सीईएन राजेश कुमार, विधायक पीएन सिंह यादव व ब्लॅाक प्रमुख अवधेश सिंह, बीडीओ के के सिंह के साथ निर्माण कार्य का निरीक्षण करते

 इस मौके पर पीडब्ल्यूडी एक्सीईएन राजेश कुमार,एसडीओ आलोक सिंह, जेई सुदामा यादव, बृजमंडल पटेल,बीडीओ केके सिंह, एडीओ पंचायत बजरंगी पांडेय,विजय शंकर,प्रधान सुरेन्द्र यादव,सिंटू यादव, मुन्ना चौहान, मुसाफिर यादव सहित अन्य रहे।
क्षेत्र पंयायत से बनेगा सड़क के किनारे नाला और इंटर लॉकिग
सड़क का निर्माण कार्य पूरा होने के बाद ब्लॉक प्रमुख अवधेश सिंह व बीडीओ केके सिंह ने बताया कि सड़क के किनारे ढ़क्कनदार नाला और इंटर लॉकिग कार्य कराया जायेगा। जिससे आने जाने वालेा को सहुलियत और सुलभता से जलनिकासी हो सके।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *