दिव्यांग कल्याण विभाग की योजनाओं की समीक्षा बैठक संपन्न

3bb3ae56b854
लाभार्थीपरक योजनाओं में दिव्यांग बन्धुओं को लाभ प्राथमिकता एवं समयबद्ध ढंग से दिया जाये, समेकित रूप से लाभ प्रदान करके उनको मुख्य धारा से जोड़ने हेतु प्रभावी प्रयास किया जाए- सीडीओ 

चंदौली, जिलाधिकारी निखिल टी फुंडे के निर्देशानुसार दिव्यांगजन सशक्तिकरण विभाग द्वारा संचालित विभिन्न योजनाओं की प्रगति की समीक्षा बैठक मुख्य विकास अधिकारी की अध्यक्षता में विकास भवन में मंगलवार को संपन्न हुई।


फोटो : विकास भवन में बैठक करते सीडीओ एस. के. श्रीवास्तव 

बैठक में मुख्य विकास अधिकारी ने दिव्यांगजन सशक्तिकरण की विभाग द्वारा संचालित विभिन्न योजनाओं यथा दिव्यांग पेंशन ,कुष्ठ अवस्था पेंशन योजना ,दिव्यांग शादी विवाह प्रोत्साहन पुरस्कार योजना, दुकान निर्माण एवं संचालन योजना, सहायक व कृत्रिम अंग उपकरण योजना ,यूडीआईडी बनाने की प्रगति ,ऑनलाइन दिव्यांग प्रमाण पत्र बनाने, कार्यालयो में रैम्प बनाए जाने ,दिव्यांग जनों के फैमिली आईडी एवं राशन कार्ड बनाए जाने के संबंध में विस्तार से चर्चा की तथा संबंधित को जरूरी निर्देश दिए। कहा कि दिव्यांगजनों से संबंधित किसी भी योजना में कोई भी प्रकरण किसी भी स्तर पर पेंडिंग नहीं रहना चाहिए।

मुख्य विकास अधिकारी ने कहा कि विभिन्न लाभार्थीपरक योजनाओं में दिव्यांग बन्धुओं को जो भी लाभ दिया जाना है ,उसे प्राथमिकता एवं समयबद्ध ढंग से दिया जाए । कहा कि विभिन्न योजनाओं में दिव्यांग बन्धुओ को समेकित रूप से लाभ प्रदान करके दिव्यांग जनों को मुख्य धारा से जोड़ने हेतु प्रभावी ढंग से प्रयास किया जाए। दिव्यांगजनो को आवास, उज्ज्वला योजना ,राशन, पेंशन ,सामूहिक विवाह योजना, बाल सेवा योजना ,कन्या सुमंगला योजना आदि का पात्रता के अनुसार प्राथमिकता के साथ उन्हें लाभ मुहैया कराया जाए।

इस बैठक में मुख्य चिकित्साधिकारी, जिला विद्यालय निरीक्षक, बेसिक शिक्षा अधिकारी, समाज कल्याण अधिकारी तथा दिव्यंका के क्षेत्र में काम करने वाले स्वयंसेवी संस्थाएं तथा अन्य संबंधित मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *