दो खनन माफियाओं पर लगा गैंगस्टर

03950b54a75b
चन्दौली– जनपद के चकिया थाना अंतर्गत दो खनन माफियाओ के विरुद्ध गैंगस्टर एक्ट में कार्यवाही की गई है। दोनो चोरी से बालू का खनन कर अपने गिरोह को भौतिक, आर्थिक एवं दुनियाबी लाभ पहुंचाते रहे।



पुलिस अधीक्षक आदित्य लांग्हे के निर्देश पर चंदौली पुलिस अपराध और अपराधियो पर प्रभावी अंकुश लगाने का कार्य लगातार कर रही है। जिसके क्रम में रविवार को चोरी से बालू खनन करने के आरोप में दो आरोपी बुल्लू पुत्र स्व0 रामअधार निवासी छित्तमपुर थाना चकिया व चन्द्रभान यादव पुत्र प्यारेलाल यादव निवासी ग्राम मूसाखाड थाना चकिया के विरुद्ध गैंगस्टर एक्ट में कार्यवाही की गई है।दोनों आरोपियो के विरुद्ध पूर्व आधा दर्जन से अधिक मुकदमें दर्ज है।

थानाध्यक्ष अतुल कुमार ने बताया कि इन अपराधियों का एक सक्रिय संगठित गिरोह है, जो अपने आर्थिक व दुनियाबी लाभ हेतु अवैध बालू खनन का कार्य करते हैं। जिनके विरुद्ध गैंगस्टर एक्ट में जवाबी कार्रवाई की गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *