दुर्गावती हिंदी साहित्य संस्थान के मासिक काव्य गोष्ठी में बही काव्य रसधारा

616f2f20c4c4
हिंदी साहित्य एवं समाज के कमजोर वर्ग के उन्नयन के लिए डॉ. विनय वर्मा को किया गया सम्मानित

चंदौली,डीडीयू नगर – चन्दौली की साहित्यिक संस्था “दुर्गावती हिन्दी साहित्य संस्थान”के तत्वावधान में प्रति माह चलने वाली काव्यगोष्ठी का आयोजन पराहूपुर स्थित कार्यालय के परिसर में संपन्न हुआ। जिसमें जनपद के वरिष्ठ कवियों के साथ ही नवांकुर कवियों एवं कवयित्रियों ने कविता पाठ किया। कार्यक्रम की शुरुआत कवयित्री रीना तिवारी ने हिंदी वंदना से की और बाद में अपनी रचनाओं और ग़ज़लों की प्रस्तुति कर वातावरण को जीवंत कर दिया।

 

प्रो. लवकुश मिश्र जी ने अपनी कविता बन्द कर लो खुली खिड़कियां, पछुआ हवाओँ से सलामती के लिए से तैतालिस डिग्री पार जाते हुए तापमान के प्रति सचेत किया। चन्दौली के युवा कवि सुरेश अकेला ने अपनी रचना नागफनियो को अब यहां नही फलने देंगे सुनाकर लोगो की खूब तालियां बटोरी। कवि आकाश मिश्र ने अपनी ग़ज़ल ये कैसी रात आई है, ये कैसी बेकरारी है सुनाकर आम जन की पीड़ा को सांझा किया। नगर के नौजवान हास्य कवि रोहित पांडेय ने लोगो को गुदगुदाते हुए जब अपनी रचना कि *जब मेरी बीबी चलती है ज़ुल्फ़ झटक कर — सुनाई तो लोग हँसने पर मजबूर हो गए। यही काव्य गोष्ठी में मशहूर शायर जनाब रौशन मुग़लसरायवी ने अपना कलाम वो कदम मेरी ज़ानिब बढ़ाते रहे, हौसला मिल गया हौसला देखकर  सुनाया तो लोगो को अपने को मुशायरे में होने का एहसास होने लगा।नवोदित कवियित्री सुश्री नैना ने अपनी ताज़ातरीन रचना मेरे दामन में लोगो ने कई दाग दिए है  सुनाकर श्रोताओं के ध्यान अपनी ओर आकर्षित किया।

 


इस मासिक काव्य गोष्ठी में प्रो.शंभूनाथ शास्त्री , दीनानाथ पांडेय देवेश, आशुकवि आशाराम यादव, जयराम प्रसाद मौर्य, आर पी राम गार्ड, बृजमोहन पाल , विनोद कुमार आदि कवियो ने अपनी अपनी रचनाएं पढ़ी और रचनाओं की रसधार से देर तक लोगो को बांधे रखा।
 दुर्गावती हिंदी साहित्य संस्थान ने अपनी वर्षगाँठ पर हिंदी साहित्य के प्रचार प्रसार में योगदान देने, सामाजिक कार्यो में बढ़ चढ़ कर कार्य करने वाले नगर के डॉक्टर विनय कुमार वर्मा का सार्वजनिक अभिनंदन किया तथा अंगवस्त्रम और स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया।


आयोजित मासिक काव्य गोष्ठी में श्रीमती कुसुम जायसवाल ,रिशु जायसवाल , अमृता कुमारी एवं सर्व श्री सर्वजीत सिंह ,सतीश जिंदल, हेमंत जायसवाल, ओमप्रकाश जायसवाल, अंकज कुमार, सत्यम, विवेक शर्मा सहित नगरवासी श्रोतागण देर रात तक डटे रहे तथा कविता पाठ का रसास्वादन किया।


मासिक काव्य गोष्ठी के मुख्य अतिथि अंतरराष्ट्रीय लोकगीत विरहा के कवि श्री हरिद्वार यादव “विह्वल” जी थे। रेलवे के पूर्व वरिष्ठ राजभाषा अधिकारी दिनेश चन्द्र ने अध्यक्षता की । गोष्ठी का काव्यमय संचालन संस्थान के संस्थापक श्री अरुण कुमार आर्य ने किया था सुरेश अकेला जी ने लोगो का आभार व्यक्त करते हुए धन्यवाद ज्ञापन किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *