दवा लेकर घर लौट रहे मां बेटे की सड़क दुर्घटना में दर्दनाक मौत

a9c9af84c865
चंदौली,
चहनियां। बलुआ थाना क्षेत्र के मथेला के समीप रविवार की दोपहर अज्ञात वाहन के चपेट में आने से 50 वर्षीय राजवंती देवी व उनका 22 वर्षीय आकाश यादव की मौत हो गयी । वे दोनो सैदपुर से दवा लेकर अपने घर खगवल जा रहे थे । पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर अंत्य परीक्षण हेतु जिला अस्पताल भेज दिया। वहीं वाहन चालक वाहन सहित भागने में सफल रहा।

 


फोटो -चहनियां प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पर मौजूद लोग 


खगवल बसंतपुर चन्दौली के रहने वाले मां राजवंती देवी अपने पुत्र आकाश के साथ सुबह दवा के लिए सैदपुर गयी थी । दोपहर को अपने घर लौटते समय मथेला के पास निर्माणाधीन सड़क पर फैली गिट्टी पर बाइक की अगली पहिया फिसलने से चन्दौली की तरफ से विपरीत दिशा से आ रही अज्ञात वाहन के नीचे आ जाने से मां राजवंती देवी की घटना स्थल पर ही मौत हो गयी ।


 ग्रामीणों व पुलिस की मदद से बुरी तरह से घायल आकाश को व उसकी मां को एम्बुलेंस से चहनियां प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया। जहां आकाश को रेफर करके एम्बुलेंस में लेटाने के दौरान मौत हो गयी । पुलिस ने इसकी सूचना परिजनों को दिया। जो मौके पर मृतक के पति श्यामसुंदर यादव पहुँचे। पुलिस दोनों शव को कब्जे में ले अंत्य परीक्षण हेतु जिला अस्पताल भेज दिया।

 

पिता ने बताया कि दो भाई में आकाश छोटा था।जिसकी शादी हो चुकी थी । उनके पत्नी का नाम निशा है । जिनके एक चार माह का पुत्र है । बड़ा पुत्र आशुतोष है । प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पर पिता का रोकर बुरा हाल था । इस संदर्भ में बलुआ थाना प्रभारी शैलेश मिश्रा का कहना है कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है । तहरीर मिलने पर अग्रिम कार्यवाही किया जायेगा ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *