एंटीरोमियो टीम ने एक शोहदे को भेजा जेल

57dd67caf86b
लड़कियों को देख अमर्यादित शब्दों का करता था प्रयोग


चन्दौली। जनपद के थाना धीना की एंटीरोमियो पुलिस ने सड़क मार्ग सें आने जाने वाली लड़कियों को देखकर अमर्यादित शब्दों का प्रयोग करने वाले एक शोहदे को हिरासत में लेकर सुसंगत धाराओं में अभियोग पंजीकृत करते हुए जेल भेज दिया.




जनौली मोड़ की ओर जाने वाले रोड पर सिलौटा नहर पुलिया के पास सड़क मार्ग से आने जाने वाली लड़कियों को देखकर अमर्यादित शब्दों का प्रयोग करने वाले शोहदे विशाल नोना नट पुत्र मोती निवासी ग्राम सिलौटा थाना धीना को रविवार को पुलिस ने हिरासत में ले लिया. वहीं उसके विरूद्ध मु0अ0सं0 107/ 2024 धारा 296 बीएनएस पंजीकृत कर जेल भेज दिया.

गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम मे प्रभारी निरीक्षक रमेश यादव, उ0नि0 प्रेमनारायण यादव, म0का0 वन्दना गौतम, पीआरडी मुन्ना राम शामिल रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *