एससी एसटी बेटवा के पदाधिकारियों ने डायट प्राचार्य को किया सम्मानित

वार्षिक कलेंडर का प्राचार्य ने किया विमोचन,शैक्षिक गतिविधियों और निपुण भारत अभियान पर चर्चा
चंदौली, सकलडीहा। बुधवार को जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान पर प्राचार्य विकायल भारती को एससी एसटी बेसिक टीचर्स वेलफेयर एसोसिएशन चंदौली के पदाधिकारियों ने माल्यापर्ण कर सम्मानित किया. वहीं संगठन की ओर से दिए गए वार्षिक कलेंडर का प्राचार्य ने विमोचन किया. साथ ही शैक्षिक गतिविधियों और निपुण भारत अभियान के तहत विस्तार से चर्चा किया.
फोटो: डायट प्राचार्य विकायल भारती का माल्यापर्ण कर स्वागत करते हुए एस.सी एस. टी वेसिक टीचर्स वेलफेयर के पदाधिकारी
प्राचार्य ने वेलफेयर एसोसिएशन के पदाधिकारियों को सम्बोधित करते हुए जिले को निपुण भारत अभियान के तहत पूर्ण रूप से निपुण बनाने को बताया. इसके साथ ही नवाचार शिक्षा गतिविधियों से बच्चों का उत्सावर्धन किये जाने का आवाहन किया.
इसके पूर्व एस.सी एस. टी बेसिक टीचर्स वेलफेयर चंदौली के पदाधिकारियों ने डायट प्राचार्य विकायल भारती से मिलकर नव वर्ष की बधाई व शुभकामना दी और संगठन का वार्षिक कैलेंडर भी भेंट किया. अंत में विभिन्न शैक्षिक गतिविधियों पर चर्चा की गई.
इस अवसर पर अध्यक्ष रामदिलास, अरुण रत्नाकर, ज्ञानचंद, निठोहर सत्यार्थी, गिरिजेश दादा भाईराम प्रधान ,अजय भारतीय, फाफा साहब भारती, रामानंद, विजेंद्र कुमार, विनय कुमार, कमलाकर राव, आनंद, शिवकुमार, रामअवध आदि शिक्षक रहे।