उद्घाटन क्रिकेट मैच में गौसपुर ने बनाया दबदबा

637ea014ead9
मैन ऑफ द मैच मोनू के नाम,ओमजी ब्रदर्स के तत्वाधान में प्रतियोगिता प्रारंभ,

चंदौली, सकलडीहा। सकलडीहा इंटर कॉलेज में बुधवार को ओमजी ब्रदर्स के तत्वाधान में कैनवास बाल क्रिकेट प्रतियोगिता का आयोजन किया गया. इस दौरान गौसपुर और विशुनपुरा टीम के बीच उद्धाटन मैच खेला गया. 

फोटो: सकलडीहा इंटर कॉलेज में अतिथियों को माल्यापर्ण कर स्वागत करते हुए

बतौर मुख्य अतिथि कृष्णा सोनी व्यापार मंडल अध्यक्ष और जिला पंचायत सदस्य गोपाल सिंह बबलू ने क्रिकेट मैच का उद्धाटन किया. अतिथियों ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त करते हुए खेल का शुरूआत किया. उद्धाटन क्रिकेट मैच में विशुनपुरा और गौसपुर टीम के खिलाड़ियों के बीच हुआ. 

पहले टॉस जीतकर गौसपुर की टीम ने फिल्डिंग करने का निर्णय लिया.  विशुनपुरा की टीम ने 12 ओवर में 102 रन बनाकर आल आउट हो गये. वही गौसपुर की टीम 9 ओवर में 4 विकेट खोकर 103 रन बनाकर जीत हासिल की. जिसमें मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार मोनू को मिला.

इस मौके पर एम्पायर जितेन्द्र यादव, मिंटू यादव, संतोष राय, शुभम उर्फ गोलू, सूरज राय, भल्ला सेठ, रितेश, सनी आदि मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *