फरार अभियुक्त के घर उदघोषणा आदेश की नोटिस चस्पा

चंदौली। जनपद की थाना सकलडीहा पुलिस टीम द्वारा गैंगस्टर एक्ट में वांछित चल रहे अभियुक्त अभिषेक तिवारी पुत्र स्व संजय तिवारी निवासी ग्राम महुवर कला थाना बलुआ जनपद चंदौली के घर पहुँचकर मा0 न्यायालय द्वारा जारी उदघोषणा आदेश की नोटिस चस्पा किया.
पुलिस अधीक्षक चन्दौली आदित्य लांग्हे के निर्देशन में विनय कुमार सिंह, अपर पुलिस अधीक्षक सदर व रघुराज, क्षेत्राधिकारी सकलडीहा के कुशल मार्गदर्शन व पर्यवेक्षण में दिनांक 09.11.2024 को थानाध्यक्ष सकलडीहा चन्दौली के नेतृत्व में उ0नि0 लछ्मीकांत मिश्रा द्वारा मु0अ0स0 20/2024 धारा 3(1) उ0प्र0 थाना बलुआ जनपद चन्दौली के अभियोग में वांछित अभिषेक तिवारी पुत्र स्व संजय तिवारी निवासी ग्राम महुवर कला थाना बलुआ जनपद चंदौली के घर पहुँचकर मा0 न्यायालय विशेष न्यायाधीश गैंगस्टर एक्ट चन्दौली द्वारा दिनांक 24.10.2024 को जारी उदघोषणा आदेश की धारा 82 दण्ड प्रक्रिया संहिता का तामिला नियमानुसार ब्यापक प्रचार प्रसार कराते हुये अभियुक्त के मकान के दरवाजे पर सहज दृश्य स्थान पर उदघोषणा आदेश अन्तर्गत धारा 82 द0प्र0स0 की प्रति चस्पा की गयी.