घर के अंदर चल रही अवैध असलहा फैक्ट्री का खुलासा

fbdf81ddc32e
 3 तमंचे, कारतूस और उपकरण बरामद, फैक्ट्री संचालक गिरफ्तार, 
पुलिस टीम को बीस हजार इनाम देने की घोषणा 
चहनिया,(चन्दौली) थाना बलुआ पुलिस ने सोमवार को ग्राम नदेसर मारूफपुर में घर के अंदर संचालित अवैध असलहा फैक्ट्री का खुलासा कर जबरदस्त सफलता हासिल की है। पुलिस ने मौके से 3 तमंचे (12 बोर, 315 बोर व अर्द्धनिर्मित), दर्जनों कारतूस, और असलहे बनाने के उपकरण व पुर्जे बरामद किए।

फैक्ट्री संचालक संजय शर्मा उर्फ संजू (उम्र 53 वर्ष) को गिरफ्तार किया गया, जो अवैध असलहे बनाकर ₹3000 से ₹3500 में बेचता था। आरोपी के खिलाफ सुसंगत धाराओं में में अभियोग पंजीकृत कर आगे की कार्रवाई की जा रही है।

पुलिस अधीक्षक आदित्य लांग्हे ने इस उत्कृष्ट कार्य पर बलुआ पुलिस टीम को 20,000 रुपए नगद इनाम देने की घोषणा की। यह कार्रवाई प्रभारी थानाध्यक्ष अतुल कुमार के नेतृत्व में की गई, जिसमें उपनिरीक्षक अमित सिंह, जमीलुद्दीन खान, जितेन्द्र बहादुर सिंह समेत टीम के अन्य सदस्य शामिल रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *