गिरोह बंद एवं समाज विरोधी क्रिया कलाप में वांछित इनामिया को हुआ जेल

c41612e61ef9
चंदौली, खबर उत्तर प्रदेश के जनपद चंदौली से है जहां इलिया थाने की पुलिस ने गिरोह बंद एवं समाज विरोधी क्रिया कलाप में वांछित चल रहे पंद्रह हजार रूपए के इनामिया व अन्तर्राज्यीय शराब तस्कर को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है.

फोटो: इलिया थाने में पुलिस टीम के साथ गिरफ्तार जमालू आलम 

पुलिस अधीक्षक चन्दौली, आदित्य लांग्हे ने जनपद में अपराध नियंत्रण एवं आपराधियों की नकेल कसने हेतु सख्त निर्देश दिए गए हैं. जिसके क्रम में 
इलिया थाने की पुलिस ने गिरोह बंद एवं समाज विरोधी क्रिया कलाप में वांछित चल रहे अभियुक्त जमालू आलम पुत्र रशूल मिया निवासी ग्राम हाटा थाना चैनपुर जनपद कैमूर भभुआ बिहार उम्र करीब 25 वर्ष को मंगलवार की रात्रि 08:45 बजे माल्दह गाँव के बाये तरफ सड़क के किनारे बिहार चकिया चेक पोस्ट के पास से गिरफ्तार कर अग्रिम कार्रवाई की गई. उक्त के विरुद्ध थाना इलिया पर मु0अ0सं0-93/2023 धारा 60/63 आबकारी अधिनियम और मु0अ0सं0-04/2025 धारा 3(1) गिरोह बंद एवं समाज विरोधी क्रियाकलाप निवारण अधिनियम 1986 तहत दर्ज है.
गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम में अरूण प्रताप सिंह, उ0नि0 सूरज सिंह चौकी प्रभारी कस्बा थाना इलिया, हे0का0 राजेश यादव, हे0का0 कल्लन यादव, का0 आलोक सिंह, का0 दुर्गविजय वर्मा थाना इलिया जनपद चन्दौली शामिल रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *