दृष्टि बाधित व्यक्ति के बने बनाए मकान को राजस्व विभाग ने कर दिया पट्टा

9eb288bbd4ad
पीड़ित व्यक्ति अधिकारियों के कार्यालय का काट रहा चक्कर

चंदौली, 26 मार्च 2025, सटीक संवाद। मामला उत्तर प्रदेश के जनपद चंदौली के सकलडीहा तहसील क्षेत्र के धराव गांव का है जहां एक अजीबो गरीब मामला प्रकाश में आया है. जहां पर दृष्टि बाधित व्यक्ति के बने बनाए मकान को राजस्व विभाग द्वारा पट्टा कर दिया गया है. 

फोटो: एडीसएम कुंदन राज कपूर से दृष्टि बाधित रमेश अपनी व्यथा बताते हुए 


आरोप है कि जिसको पट्टा किया गया है वह व्यक्ति आर्थिक रूप से मजबूत है और सरकारी नौकरी करता है. अब वह पट्टाधारी जेसीबी के द्वारा गरीब दृष्टि बाधित का आशियाना उजाड़ने की जुगत में है इसकी शिकायत बुधवार को दृष्टि बाधित रमेश ने एसडीएम सकलडीहा कुंदन राज कपूर से किया. एसडीएम ने जांच टीम गठित कर न्याय दिलाने का भरोसा दिलाया.

सुनिए पीड़ित की जुबानी 


धराव गांव निवासी रमेश पुत्र स्व किशुन पूर्वजों से हरिजन आबादी सुरक्षित की कुछ भूमि पर मकान बनाकर रह रहे हैं. वहीं उसके अगल बगल आठ विश्वा जमीन खाली पड़ी थी जिसे उसने अपने रसूख की आड़ में राजस्व कर्मियों की मिली भगत से पट्टा करा लिया अब वह पूरी जमीन को जिसमे दृष्टि बाधित रमेश का मकान भी वह कब्जा करना चाहता है. 

पीड़ित रमेश ने इसकी कई जगह शिकायत की परन्तु दबंग व्यक्ति सुरक्षित जमीन को चार दिवारी देकर कब्जा करना चाहता है जिसमें दृष्टि बाधित रमेश का घर भी है. बहरहाल रमेश की शिकायत पर एसडीएम ने जांच टीम गठित कर पीड़ित को न्याय का भरोसा दिया है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *