गुमशुदा बालक व बालिका को पुलिस ने परिजनों को सुपुर्द कराया

1dc77e825505
रिपोर्ट! संजय कुमार दिनकर 

चन्दौली,
धीना। पुलिस ने रविवार को अभियान चलाकर बहोरा चन्देल स्टेशन के समीप से गाजीपुर जनपद के गुमशुदा नाबालिक भाई बहन को बरामद किया।सुचना पर पहुँचे परिजनों को पुलिस ने कागजी कार्रवाई कर दोनों नाबालिक भाई बहन को सुपुर्द कर दिया। परिजन दोनों भाई बहन को सकुशल पाकर पुलिस का धन्यवाद किया।


फोटो: धीना थाने में बरामद नाबालिग भाई बहन


गाजीपुर जनपद के हमीदपुर थाना जमानियां निवासी रामजनम का 4 वर्षीय पुत्र नीतीश व 8 वर्षीय पुत्री अतवारी घर से गायब हो गए थे।परिजनों ने जमानियां थाना पर भाई व बहन के गायब होने का तहरीर दिया था।रविवार को धीना थाना प्रभारी निरीक्षक रमेश यादव अपने हमराहियों संग अभियान चलाकर दोनों भाई बहन को बहोरा चन्देल स्टेशन से बरामद किया।

पूछताछ में लडकी के बताने पर उंसके पिता रामजनम पुत्र कौडी निवासी ग्राम हमिदपुर थाना जमानिया जिला गाजीपुर को थाना जमानिया के माध्यम से सूचना देकर थाना धीना बुलवाया गया।सूचना पर रामजनम अपने रिश्तेदार बाबूलाल पुत्र जगदीश निवासी ग्राम चिलबिली थाना धीना के साथ थाना आकर अपनी पुत्री व पुत्र के रूप में पहचान किया। मौके पर पुलिस ने कागजी कार्रवाई कर बालिका व बालक को परिजनों को सुपुर्द कर दिया।परिजन गुम हुए बालक व बालिका को पाकर पुलिस का काफी सराहना कर रहे।

 पुलिस टीम में धीना थाना प्रभारी निरीक्षक रमेश यादव,हेड कांस्टेबल रामप्रवेश,कांस्टेबल विपिन यादव,महिला कांस्टेबल अनुराधा सिंह आदि रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *