गुरेरा में बने आधा अधूरा नाली निर्माण को लेकर ग्रामीण हुए उग्र, पूरा कराने की किया मांग

0a31d14bb4f5
चंदौली,
चहनियां। हाइवे निर्माण के दौरान बन रही नाली चक गुरेरा में आकर समाप्त कर दिया गया l आधी अधूरी नाली निर्माण को लेकर ग्रामीणों ने प्रदर्शन किया । आरोप है कि नाली से निकलने वाली गंदगी गांव में ही रह जायेगी । चेताया कि यदि नाली पूर्ण नही की गई तो ग्रामीण धरना प्रदर्शन करने को बाध्य होंगे । 

फोटो नम्बर-गुरेरा में नाली निर्माण को लेकर प्रदर्शन करते ग्रामीण


गौरतलब हो कि चन्दौली से तिरगांवा तक हाइवे का निर्माण हो रहा है । जो मुख्य मार्ग पर कस्बा,बाजारों,आबादी वाले गांवो में नाली का निर्माण कराया जा रहा है । चक गुरेरा गांव में नाली निर्माण आधा अधूरा ही कराया जा रहा है । ग्राम प्रधान मालती देवी व प्रधानपति राजेश गुप्ता का कहना है कि मुख्य मार्ग नाली निर्माण तो कराया जा रहा है किन्तु इसे आधा अधूरा वही छोड़ा जा रहा है जहां गांव में जाने वाले मार्ग व आबादी का क्षेत्र है ।

 नाली से निकलने वाला गन्दा पानी व गंदगी से एक तो ग्रामीणों को गांव में आने जाने के लिए परेशानी होगी ऊपर से वही गांव के लोगो का पशु भी बांधा जाता है । गंदगी से ग्रामीणों व पशुओं में बीमारी फैलने का डर रहेगा । नाली को यदि और आगे नही बढ़ाया गया तो ग्रामीण सैकड़ो की संख्या में धरना को बाध्य होंगे ।

प्रदर्शन करने वालो में सचिन गुप्ता, सुरेश यादव, पंकज पाण्डेय, गणेश गुप्ता, काशी नाथ यादव, उमेश गुप्ता, गोबिंद यादव, रमा यादव, श्याम नारायण यादव, नरसिंह यादव ,रामजी यादव, अरबिंद यादव, भोला यादव आदि उपस्थित थे ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *