हिट एंड रन कानून के विरोध में ट्रकों व बसों चालकों नें किया विरोध प्रदर्शन

68098034f074
लखनऊ l उत्तर प्रदेश परिवहन आयुक्त चन्द्र भूषण सिंह की ओर से सोमवार को सभी मंडलायुक्त, जिलाधिकारियों को नया सड़क कानून लागू करने का आदेश जारी किया गया था l जिसके विरोध में ट्रांसपोर्ट और टैक्सी यूनियन के ट्रकों और बसों के चालकों ने नए सड़क कानून हिट एंड रन कानून के विरोध में नारेबाजी करते हुए केंद्र सरकार के खिलाफ प्रदर्शन किया l प्रदर्शन की वजह से कई कई किलोमीटर लंबा जाम लग गया l जाम से निकलने में राहगीरों को दुश्वारियों का सामना करना पड़ रहा है l नए साल के पहले दिन चालकों ने डिवाइडर के पास आड़े तिरछे ट्रक खड़े कर दिए l सोमवार की सुबह प्रदर्शन की वजह से कानपुर सागर हाईवे समेत कई जगहों पर जाम की स्थिति बन गई l

ट्रको और बसों चालकों ने केंद्र सरकार के नए कानून में हिट एंड रन के मामलों में सख्त सजा के प्रावधानों के खिलाफ देश भर में हड़ताल कर रखी है l यूपी में इसका असर देखने को मिला है l हिट एंड रन के मामलों को लेकर कानून में किए गए प्रावधानों के विरोध में बस यूनियनों द्वारा यूपी में एक जनवरी से 30 जनवरी तक हड़ताल पर जाने का फैसला किया गया है l ट्रक चालकों ने भी हड़ताल की हुई है l
परिवहन आयुक्त ने जारी किया पत्र
इसमें लिखा है कि नए सड़क दुर्घटना कानून के विरोध में रोडवेज के अनुबन्धित व जिले के बस यूनियनों द्वारा दिनांक 1 से 30 जनवरी, 2024 तक हड़ताल घोषित किया गया है. हड़ताल के कारण प्रदेश की परिवहन व्यवस्था अत्यधिक प्रभावित हो रही है, जिसके कारण बड़ी संख्या में इकट्ठा हुए यात्रियों को गंतव्य तक जाने में काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है और ट्रैफिक जाम की समस्या उत्पन्न हो गयी है. 
बसों के सुगम संचालन के लिए कार्यवाही करें 

परिवहन आयुक्त ने कहा कि उक्त कानून के प्राविधान अभी लागू नहीं हुए हैं l उक्त कानून लागू होने के बाद ही इसका स्वरूप परिभाषित किया जा सकेगा l ऐसे में परिवहन निगम के क्षेत्रीय प्रबन्धक / सहायक क्षेत्रीय प्रबन्धक, बस यूनियनों के पदाधिकारियों के साथ स्वयं बैठक कर आम जनमानस को हो रही समस्याओं से अवगत कराते हुए पुन बसों के सुगम संचालन किये जाने के संबंध में कार्यवाही कराने का कष्ट करें l

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *