हर हाल में डॉ. अंबेडकर के बने संविधान को अक्षुण्य रखा जाएगा. चंद्रभान मौर्य

संविधान की एक प्रति अपने घर में रखना बेहद जरूरी, उन्होंने गरीबों, मजलूमों को मजबूत करने का काम किए थे.
चंदौली, धीना। भीम राव अंबेडकर मंदिर परिसर एवती में शुक्रवार को धानापुर पूर्वी मंडल अध्यक्ष चंद्रभान मौर्य के नेतृत्व में संविधान गौरव दिवस कार्यक्रम धुमधाम से मनाया गया.
कार्यक्रम की शुरुआत मंडल अध्यक्ष चंद्रभान मौर्य ने डॉ. अंबेडकर के मूर्ति पर माल्यार्पण कर किया. वही कार्यकर्ताओं ने भारत के संविधान के बारे में विस्तार पूर्वक चर्चा किया गया.
धानापुर पूर्वी मंडल अध्यक्ष चंद्रभान मौर्य ने कहा कि प्रत्येक कार्यकर्ताओं को संविधान की एक एक प्रति अपने अपने घर में रखना बेहद जरूरी है. उन्होंने संविधान की प्रस्तावना, संविधान का निर्माण, उसकी नीति- निर्देशक तत्व पर विस्तार से चर्चा किया. हर हाल में बाबा साहेब भीमराव अंबेडकर के बने संविधान को अक्षुण्य रखा जाएगा.
संविधान गौरव अभियान भारतीय संविधान के 75 वर्ष पुरे होने के उपलक्ष्य में आयोजित किया जा रहा है. इस अभियान के माध्यम से संविधान के शिल्पकार बाबा साहेब डॉ. भीमराव अंबेडकर को श्रद्धांजलि दी जाएगी. बाबा भीम राव अंबेडकर गरीबों,मजलूमों को मजबूत करने का काम किए थे.
इस मौके पर पूर्व सांसद प्रतिनिधि रामजी तिवारी, किसान जिला मोर्चा मंत्री श्रीराम चौबे, अजीत पांडेय, अशोक सिंह, अरविंद उपाध्याय, संतोष सिंह, बिनोद सिंह , नामवर मौर्य आदि रहे. संचालन अनिल श्रीवास्तव ने किया।