71 जोड़ों ने एक साथ लिए सात फेरे, एक दूजे के हुए

a4df04608cf6

अतिथियों ने नवदंपती काे आशीर्वाद के साथ मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के बारे में दी जानकारी

चंदौली। मुख्यमंत्री सामुहिक विवाह योजनान्तर्गत जनपद के विकास खण्ड बरहनी एवं धानापुर में सामूहिक विवाह का शुक्रवार को आयोजन किया गया. अतिथियों ने नवदंपती काे आशीर्वाद दिया. परंपरागत रीति रिवाज से मंडप में विवाह की रस्म संपन्न हुई.

फ़ोटो : मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह के दौरान दीप प्रज्ज्वलित करते विधायक सुशील सिंह 

आयोजित कार्यक्रम में विकास खण्ड बरहनी में 30 एवं धानापुर में 41 कुल 71 जोड़ों का सामूहिक विवाह सम्पन्न कराया गया तथा वैवाहिक जोड़ो को दी जाने वाली उपहार सामाग्री वितरित की गयी.

फ़ोटो: मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह समारोह में धानापुर ब्लॉक में जुटी भीड़ 

मुख्य अतिथि सैयदराजा विधायक सुशील सिंह, एवं ब्लॉक प्रमुख, एवं अन्य अतिथियों ने तमाम नवदंपती को शुभकामनाएं दी. उन्होंने मुख्यमंत्री सामूहिक योजना के बारे में विस्तार से बताया.

सम्पन्न सामूहिक विवाह कार्यक्रम में विकास खण्ड में मा० क्षेत्रीय विधायक सुशील सिंह, ब्लाक प्रमुख, खण्ड विकास अधिकारी, जनपद स्तर से नामित नोडल अधिकारी, विकास खण्ड स्तरीय समस्त अधिकारी एवं कर्मचारी एवं समाज कल्याण विभाग के अधिकारी एवं कर्मचारियों तथा गणमान्य व्यक्तियों की उपस्थिति में वैवाहिक कार्यक्रम सम्पन्न कराया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *