जाम से जाम लड़ाना बना शामत, 67 पर पुलिसिया कार्रवाई

7bc471a064eb
शराब सेवन से दुष्प्रभाव एवं सड़क दुर्घटनाओं में कमी लाने के प्रति जागरूकता 

चन्दौली,24 मार्च 2025, सटीक संवाद। जनपदीय पुलिस द्वारा शराब की दुकानों के आस पास व सार्वजनिक स्थानों पर जाम से जाम लड़ाने वाले 67 लोगों पर शामत बनकर कहर बरपाई  है. कार्रवाई के साथ ही मादक पदार्थों के सेवन से होने वाले दुष्प्रभाव एवं सड़क दुर्घटनाओं में कमी लाने, के प्रति जागरूक किया.

सड़क, कार, सार्वजनिक स्थानों पर शराब पीना या शराब पीकर गाड़ी चलाना दंडनीय अपराध है, ऐसा करना आपके लिए और दूसरे के लिये खतरनाक साबित हो सकता है. यह जरूरी बातें सभी जानते हैं लेकिन जो नहीं मानते उनके लिये जनपद चन्दौली पुलिस द्वारा विशेष अभियान चलाकर उनके विरूद्ध कार्रवाई की गई.
चन्दौली में सार्वजनिक स्थानों पर खुले में शराब पीने, रंगबाजी, जुआ खेलने, स्टंट दिखाने, छेड़खानी करने वालों के विरूद्ध कार्रवाई जारी है. अभियान में शराब पीकर वाहन चलाने वालों पर कार्रवाई की गई. एक बार से अधिक पकड़े जाने पर डिफॉल्टर्स का लाइसेंस भी निरस्त करवाने की कार्रवाई की जा रही है. शहरी और ग्रामीण क्षेत्रों में संवेदनशील जगह चिह्नित कर पुलिस ने उपरोक्त प्रकार के व्यक्ति पर कार्यवाही की जा रही है.
साथ ही ऐसे सभी लोगों को मादक पदार्थों/शराब के सेवन से होने वाले आर्थिक व शारीरिक हानि के साथ ही सामाजिक प्रतिष्ठा व परिवार के सदस्यों पर पड़ने वाले प्रतिकूल प्रभाव के सम्बन्ध में जागरूक किया तथा आगे से मादक पदार्थों का सेवन न करने हेतु प्रेरित भी किया जा रहा है.
 
पुलिस अधीक्षक चन्दौली श्री आदित्य लांग्हे ने बताया कि जनपद के समस्त अधिकारी व थाना प्रभारीगण को सघन चेकिंग अभियान लगातार चलाते हुए कार्यवाही किये जाने के साथ ही लोगों को जागरूक किये जाने हेतु निर्देश दिये गये हैं. यह अभियान पूरे जनपद में चलाकर 67 शराबियों के विरूद्ध कार्यवाही की गयी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *