जिला ड्रग इंस्पेक्टर ने मेडिकल स्टोर और जनऔषधि केन्द्र का किया निरीक्षण

39a896d89ec1
मेडिकल दुकानों पर प्रतिबंधित दवाएं मिलीं तो होगी कार्रवाई

सकलडीहा सीएचसी पर ब्लड बैंक स्टोरेज यूनिट का किया नवीनीकरण

चन्दौली,सकलडीहा।जिला ड्रग इंस्पेक्टर रमेश लाल गुप्ता ने मेडिकल स्टोरों पर प्रतिबंधित दवाओं पर रोक लगाने के लिए बुधवार को सकलडीहा में निरीक्षण किया। 

इस दौरान सीएचसी के ब्लड बैंक और दवाओं का भी जायजा लिया। वहीं कस्बा सहित आसपास तहसील क्षेत्र में संचालित आधा दर्जन मेडिकल स्टोर का जांच पड़ताल किया। चेताया कि किसी मेडिकल दुकान पर प्रतिबंधित दवा मिलने पर उनके खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया जायेगा।

फोटो- सकलडीहा सीएचसी पर जिला ड्रग इंस्पेक्टर आरएल गुप्ता सीएचसी अधीक्षक डा. संजय यादव के साथ जांच पड़ताल करते हुए


जिले में कुल एक हजार से अधिक मेडिकल दुकाने संचालित है। सकलडीहा कस्बा में तीस और तहसील क्षेत्र में तीन सौ से अधिक दुकानें है। सीएमओ के निर्देश पर जिला ड्रग इंस्पेक्टर रमेश लाल गुप्ता सकलडीहा में आधा दर्जन मेडिकल स्टोर और जनऔषधि केन्द्र का निरीक्षण किया। चेताया कि मेडिकल शॉप पर प्रतिबंधित दवा मिलने पर ड्रग एंड कामेस्टिक एक्ट 1940 के तहत नियमावली 1945 के तहत मुकदमा दर्ज कराया जायेगा।

 इसके बाद सीएचसी अधीक्षक डा. संजय यादव के साथ सीएचसी पहुंचकर ब्लड बैंक स्टोरेज यूनिट का निरीक्षण किया। बेहतर प्रबंधन होने पर नवीनीकरण की संस्सुति प्रदान किया। इसके बाद सीएचसी पर दवाओं के स्टॉक और दवाओं का गहनता से जांच पड़ताल किया।

 इस मौके पर सीएचसी अधीक्षक डा. संजय यादव, डा. धीरेन्द्र, चन्द्रकुमार गुप्त धीरजा सिंह, क्षितिज सिंह, साहिबा खां, शिवेन्द्र सिंह, संतोष मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *