जिला स्तरीय कैनवस क्रिकेट प्रतियोगिता के फाइनल में नैढ़ि को हराकर तिरगावा बना विजेता

acfc4a584e2e
 रिपोर्ट – राकेश यादव रौशन

चंदौली,चहनियां। जय मां काली स्पोर्टिंग क्लब जमालपुर के तत्वावधान में चल रहे जिला स्तरीय कैनवास क्रिकेट प्रतियोगिता का फाइनल मैच सोमवार को नैढ़ि और तिरगावा की टीमों के बीच खेला गया, जिसमें तिरगावा की टीम विजयी हुई। मुख्य अतिथि सैयदराजा के पूर्व विधायक मनोज कुमार सिंह डब्ल्यू रहे जबकि विशिष्ट अतिथि भोजपुरी फ़िल्म अभिनेता डॉ.भारत भूषण यादव थे। मुख्य अतिथि के द्वारा खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर फ़ाइनल मैच की शुरुआत की गई जबकि विशिष्ट अतिथि के द्वारा विजेता और उप विजेता टीमों को ट्राफी प्रदान कर सम्मानित किया गया।



टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए नैढ़ि की टीम ने 120 रन बनाए। लक्ष्य का पीछा करते हुए तिरगावा की टीम ने दो विकेट रहते हुए 123 रन बनाकर जीत हासिल कर ली। मैन ऑफ द मैच सद्दाम को चुना गया।

इस अवसर पर मुख्य अतिथि सैयदराजा के पूर्व विधायक मनोज कुमार सिंह डब्ल्यू ने कहा कि आज युवा खेल को कैरियर के रूप में लेकर आगे बढ़ रहे हैं। खेल की आत्मा गांवों में बसती है। किंतु दुःखद है कि आजादी के इतने सालों बाद भी गांवों में खेल की मूलभूत सुविधाएं नहीं है। जिससे हुनरमंद होने के बावजूद अच्छे खिलाड़ियों को प्लेटफार्म नहीं मिल पाता

विशिष्ट अतिथि भोजपुरी फिल्मों के अभिनेता डॉ. भारत भूषण यादव ने कहा कि ने कहा कि गांव की मिट्टी में बड़ी ताकत है। यदि इन खिलाड़ियों को सरकार की तरफ से अनुदान और सहयोग मिलता तो ये देश का नाम रौशन करते। उन्होंने आगे कहा कि खेल को खेल भावना से खेलने से ही खेलों का विकास होता है। खेल से तन और मन दोनों स्वस्थ्य रहते हैं। अतिथियों का स्वागत समिति के अध्यक्ष चंद्रहास यादव उर्फ रोरी ने, संचालन अंकित यादव ने, धन्यवाद ज्ञापन राजेश यादव बीडीसी ने और कमेंट्री गुड्डू यादव व भीम यादव ने संयुक्त रूप से किया।

 इस दौरान ज्ञानी जैल सिंह प्रधान, सूबेदार यादव रौना, गनेश यादव, श्यामजीत यादव, मर्याद यादव, दूधनाथ यादव, रामसूरत यादव, सैयद मुस्ताक अहमद, संदीप यादव, छोटा पवन, गोलू आदि लोग मुख्य रूप से उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *