काग्रेस जिलाध्यक्ष अरुण द्विवेदी का व्यापारियों ने गाजे बाजे से जोरदार स्वागत किया

सरकार बनी तो नौजवानों को रोजगार, बेरोजगारों को रोजगार भत्ता. सस्ती शिक्षा, सीनियर सिटीजन और पेंशनर्स को भत्ता के साथ सभी सुविधाएं दी जाएंगी- अरुण द्विवेदी
चंदौली, 25मार्च 2025, सटीक संवाद। जिले के सकलडीहा व्यापार मंडल अध्यक्ष कृष्ण कुमार सोनी के नेतृत्व में अंबेडकर चौराहा सकलडीहा पर नव नियुक्त कांग्रेस जिलाध्यक्ष अरूण द्विवेदी का गाजे बाजे के साथ माल्यार्पण कर जोरदार स्वागत किया गया. वहीं जिलाध्यक्ष और प्रदेश महासचिव देवेंद्र सिंह मुन्ना ने बाबा साहेब डा.भीम राव अंबेडकर के प्रतिमा पर माल्यार्पण एवं पुष्प अर्पित कर संविधान निर्माता को नमन किया.
बता दें कि कांग्रेस जिलाध्यक्ष अरूण द्विवेदी आज सकलडीहा दौरा पर रहे. इस दौरान सकलडीहा व्यापार मंडल अध्यक्ष कृष्ण कुमार सोनी के नेतृत्व में गाजे बाजे के साथ व्यापारियों ने उनका माल्यार्पण कर भव्य स्वागत किया. इस दौरान उन्होंने व्यापारियों को संबोधित करते हुए कहा कि कांग्रेस की सरकार बनी तो सर्व प्रथम नौजवानों को रोजगार, बेरोजगारों को रोजगार भत्ता. सस्ती शिक्षा, सीनियर सिटीजन और पेंशनर्स को भत्ता के साथ सभी सुविधाएं दी जाएंगी. साथ ही महगाई दर को भी कम किया जायेगा.
वहीं प्रदेश महासचिव देवेंद्र सिंह मुन्ना ने भाजपा सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि अब हिंदुस्तान के युवाओं के पास रोजगार लेकर आगे बढ़ने का कोई रास्ता नहीं बचा है. नौजवानों के लिए या तो बेरोजगारी है, या फिर नशे का इंजेक्शन. देश के नौजवानों को रोजगार कैसे मिले, इसके लिए सदन में शिक्षा और रोजगार से जुड़े मुद्दों पर चर्चा की जानी चाहिए.
तत्पश्चात् विनोद गुप्ता ,हिमांशू वर्मा, टमाटर, राकेश, जल्लू, इरफान,बरकत, किशोर, कलीम, राजेश मौर्या सहित भारी संख्या में जुटे व्यापारियों ने पुनः कांग्रेस जिलाध्यक्ष अरूण द्विवेदी एवं प्रदेश महासचिव देवेंद्र सिंह मुन्ना और सकलडीहा व्यापार मंडल अध्यक्ष कृष्ण कुमार सोनी का माला पहनाकर भव्य स्वागत किया।