कांग्रेसजनो ने दुकानदारों को संविधान की प्रस्तावना का प्रारूप बांटा,

3b381b862485
कहा,देश की एकता और भाईचारा बनाये रखने के लिए कांग्रेसजन जन -जन तक जायेंगे

चन्दौली,डीडीयू नगर। शहर कांग्रेस कमेटी अल्पसंख्यक अध्यक्ष दानिश परवेज़ के नेतृत्व में कांग्रेस जनो ने बुधवार को प्रदेश अध्यक्ष शाहनवाज़ आलम के निर्देश पर नगर के दुकानदारों को संविधान की प्रस्तावना का प्रारूप वितरण किया, साथ ही दुकानों पर संविधान की प्रस्तावना चिपकाया।



इस दौरान कांग्रेस जनो ने कहा कि कुछ कतिपय लोग देश में भाईचारा तोड़ने का कार्य कर रहे है, एकता और सदभावना के बीच नफरत का जहर घोलने का कार्य कर संविधान का उलंघन कर रहे हैँ, दुनिया भर में प्रसिद्ध भारत की गंगा जमुनी तहजीब पर हम कांग्रेस जन किसी भी तरह का आंच नहीं आने देंगे, देश की एकता और भाईचारा बनाये रखने के लिए कांग्रेसजन जन -जन तक जायेंगे, और देश की पहचान और एकता, अस्मिता की रक्षा के लिए हम सब दृढ़ संकल्पित हैँ, 

इस दौरान वक्ताओं ने कहा की आज देश की जनता महंगाई, बेरोजगारी, गरीबी, भ्र्ष्टाचार सहित अन्य समस्याओं से जूझ रहे हैँ, वहीँ कुछ संगठन के लोग देश में बार बार नफरती बीज बोने का कार्य कर रहे हैँ जो देश हित में नहीं है, 

कार्यक्रम में शाहिद तौसीफ़, मुहम्मद आफताब (सभासद ), असद इक़बाल, रमजान अली, भोला प्रसाद, मुहम्मद नेसार रब्बानी शाह, एहतशामूल, हक़ सहित अन्य लोग उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *