कार्यकर्ता पार्टी के रीढ़ होते हैं, इनके दम पर बसपा फिर सत्ता में लौटेगी-डॉ. विनोद कुमार

चंदौली,24 मार्च 2025, सटीक संवाद। कार्यकर्ता पार्टी के रीढ़ होते हैं. इनके दम पर बसपा बड़ी से बड़ी लड़ाई लड़ेगी और पुनः सत्ता में लौटेगी. दबे कुचले शोषितों, बंचीतो, पिछड़ों अल्पसंख्यकों के लोगों के उत्थान के लिए कार्यकर्ताओं को एकजुट होकर अपनी ताकत का एहसास विपक्षी दलों को दिखाना होगा. उक्त बातें आज वाराणसी मंडल प्रभारी डॉ0 बिनोद कुमार ने कमालपुर स्थित बसपा कार्यालय पर कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कही.
बसपा जिलाध्यक्ष घनश्याम प्रधान ने कहा कि संगठन की मजबूती व पार्टी में एकजुटता लाने का हर संभव प्रयास करूंगा.सत्येंद्र मौर्य ने कहा कि आज सभी पार्टियों की नजर हमारे वोटो पर पड़ी है. बसपा आगामी चुनाव मजबूती से लड़ने जा रही है. इसके लिए सभी कार्यकर्ताओं को ईमानदारी पूर्वक संगठन के हित में कार्य करना होगा.
इस मौके पर जिलाध्यक्ष घनश्याम प्रधान, राजेश मास्टर, फूलचंद प्रसाद, मुरलीधर राम, राजेश धक्काड़ी, अनिल कुमार, कमलकांत बिंद, रामभोग मौर्य, रामकेवल अवस्थी, उमापति, बाबूलाल, राकेश शर्मा, फरीद अली, विजय बहादुर, संतोष कुमार आदि रहे।