पुलिस अपराध को रोकने में पूरी तरह से नाकाम -डॉ. विनोद कुमार

कहां से आ रहे अपराधी और असलहे, हत्यारों की गिरफ्तारी और घायल को सुरक्षा की मांग
चंदौली, सटीक संवाद। जिले के बसपा जिलाध्यक्ष घनश्याम प्रधान के नेतृत्व मे पार्टी का एक प्रतिनिधि मण्डल खजुरा गोलीकांड के पीड़ित परिवारों से मिला और उनका हाल जाना. साथ ही एसपी चंदौली से टेलीफोनिक बात कर हत्यारों की जल्द गिरफ्तारी कर कड़ी से कड़ी सजा देने और घायल कृष्णा पासवान को सुरक्षा मुहैया कराने की मांग की.
इस दौरान बसपा के वाराणसी मण्डल प्रभारी डॉ. बिनोद कुमार ने कहा कि जनपद ही नहीं पूरे प्रदेश में अपराध अपने चरम पर है. आए दिए हत्याएं हो रही है. पुलिस अपराध को रोकने में पूरी तरह से नाकाम है. अपराध मुक्त प्रदेश का दावा करने वाले सूबे के मुखिया बताएं आखिर इतने अपराधी व इतने असलहे कहां से आ रहे हैं? वहीं चंदौली एसपी से टेलीफोनिक बात कर खजुरा गोलीकांड के हत्यारों को जल्द गिरफ्तार कर कड़ी से कड़ी सजा दिलाने और घायल कृष्णा पासवान को सुरक्षा मुहैया कराने की मांग की गई जिसपर एसपी आदित्य लांघे ने विश्वास दिलाया.
बसपा जिलाध्यक्ष घनश्याम प्रधान ने कहा कि प्रदेश में गुंडों मवालियों की सरकार है. अपराधी और पुलिस के गठजोड़ से हत्याएं करवाई जा रही है. प्रदेश में पूरी तरह से जंगल राज कायम हो चुका है. अपने अस्तित्व और स्वाभिमान की रक्षा के लिए बहुजन समाज को फिर से बहन कुमारी मायावती के हाथो को मजबूत करके सत्ता में लाना होगा. बसपा के शासन काल में किसी प्रकार की अफरा तफरी नहीं थी पूरे प्रदेश में शान्ति का माहौल था. वहीं अंत में कहा कि बहुजन समाज पार्टी का यह प्रतिनिधिमंडल पीड़ित परिवार के साथ है और जब भी जरूरत पड़ेगी रहेगा.
घायल कृष्णा पासवान ने बताया कि वह हत्यारों को पहचानता है. ऐसे में उसके भी जान को खतरा है. जिसे देखते हुए चंदौली पुलिस, बिहार में पकड़े गए दो हत्यारोपियों को रिमांड पर लेकर कृष्णा पासवान से पहचान कराए. साथ ही सभी हत्यारोपियों की गिरफ्तारी होने तक कृष्णा पासवान को सुरक्षा भी मुहैया कराए. क्योंकि घटना को अंजाम देने वाले अपराधियों से उसे खतरा बना हुआ है.
इस दौरान अमित सिंह यादव ‘लाला’, राजन खान, संतोष कुमार भारती, विनोद प्रधान, पंकज पांडेय, उमाकांत, छोटेलाल यादव, भगवान प्रसाद, उमापति, सुजीत, फूलचंद प्रसाद, मुन्ना यादव, सहित अन्य बसपा परिवार उपस्थित रहे।