कौन बनेगा करोड़ पति की हॉट सीट पर पहुंची शोभा पटवा

c0cbc363909c
अमिताभ बच्चन के साथ होंगी शामिल, 2014 में भी टॉप टेन पर थी

लखनऊ, 19 नवंबर 2024, मंगलवार। अमिताभ बच्चन की चर्चित टीवी शो कौन बनेगा करोड़पति की हॉट सीट पर रायबरेली की शोभा पटवा के पहुंचने पर अखिल भारतीय देव वंशी पटवा समाज के राष्ट्रीय अध्यक्ष संजीव देव वंशी और राष्ट्रीय महामंत्री आकाश पटवा सहित समाज के लोगों ने हर्ष जताया. मंगलवार को शोभा पटवा अमिताभ बच्चन के साथ शामिल होगी. इसके पूर्व में शोभा पटवा 2014 में भी टॉप 10 में थी. लेकिन हॉट सीट पर नहीं पहुंच पाई थी. इस बार हॉट सीट पर पहुंचने का सपना पूरा होगा. पूरे समाज के लोगों में खुशी की लहर है.

रायबरेली के आचार्य द्विवेदी नगर की रहने वाली शोभा उत्तर प्रदेश पुलिस में कांस्टेबल है। वह प्रयागराज में तैनात हैं. शोभा पटवा अखिल भारतीय देव वंशी पटवा समाज की महिला प्रकोष्ठ की प्रदेश अध्यक्ष भी है. इनके भाई माता प्रसाद देव वंशी अखिल भारतीय देव वंशी पटवा समाज के मुख्य वाडी के प्रदेश अध्यक्ष है. 



शोभा ने बताया कि वह पहली बार 2014 में भी कौन बनेगा करोड़पति शो के फाइनल में जगह बनाई थी. किंतु उस वक्त वह हॉट शीट पर नहीं पहुंच सकी. इस बार वह इस सपने को पूरा कर दिया. अमिताभ बच्चन के कौन बनेगा करोड़पति के हॉट शो में शोभा पटवा के पहुंचने पर अखिल भारतीय देव वंशी पटवा समाज के राष्ट्रीय अध्यक्ष संजीव देव वंशी राष्ट्रीय महामंत्री आकाश पटवा ने हर्ष जताया. 

कहा कि यह पटवा समाज का गौरव की बात है. शोभा ने पटवा समाज का मान सम्मान यूपी ही नही पूरे देश में लहराया है. भाई माता प्रसाद पटवा, चन्द्र प्रकाश पटवा माता आशा देवी सहित संरक्षक विजय बहादुर पटवा, प्रमोद देव वंशी, आरके सिंह,सीता राम गुप्ता,अरविंद पटवा,सुरेश पटवा,आनंदी लाल गुप्ता आदि ने हर्ष जताया है.

भाई को बहन ने अमिताभ बच्चन से मिलने का पूरा कराया सपना

शोभा के भाई माता प्रसाद देव वंशी ने बताया कि वह सचिन तेंदुलकर और अमिताभ बच्चन को फॉलो करते है. उनका सपना था कि वह दोनों से लाइव मिले. सचिन से मिलने के चक्कर में मैच देखने के लिए चेन्नई गए थे. बहन ने अमिताभ बच्चन से मिलने का सपना बहन ने पूरा कराया है.
 
शोभा का भव्य सम्मान करने का किया ऐलान

अखिल भारतीय देव वंशी पटवा समाज के राष्ट्रीय अध्यक्ष संजीव देव वंशी और राष्ट्रीय महामंत्री आकाश पटवा ने कहा कि शोभा पटवा ने पूरे यूपी ही नही पूरे देश में पटवा समाज का गौरव बढ़ाने का काम किया है. मुम्बई से लौटने के बाद संगठन की ओर से शोभा गुप्ता का भव्य सम्मान करने का ऐलान किया है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *