किशोरी ने फांसी लगाकर अहलीला की समाप्त

e434791146d8
कीचन शेड में दुपट्टे से लटकती मिली, शव को कब्जे में लेकर जांच में जुटी पुलिस 

लखनऊ। खबर उत्तर प्रदेश के जनपद चंदौली के थाना कंदवा अंतर्गत सिसौरा गांव से है जहां में शुक्रवार की देर रात 18 वर्षीय किशोरी ने दो मंजिला मकान पर बने कीचन शेड में दुपट्टे से संदिग्ध परिस्थितियों में फांसी पर लटकी मिली. रात में किशोरी को मां किचन में खोजने गई तो कीचन में टीन शेड के पाइप में दुपट्टे से फांसी लगी देखकर चीखने चिल्लाने लगी. सूचना पर पहुंची कंदवा पुलिस ने शव को फंदे से उतारकर अंत्य परीक्षण हेतु जिला अस्पताल भेजकर जॉच में जुट गई.


फोटो : सिसौरा गांव में घटना के बाद जुटी पुलिस और ग्रामीण की भीड़ 

सिसौरा गांव निवासी अविनाश शर्मा के दो पुत्र व दो पुत्री है. इसमें 23 वर्षीय बड़ी पुत्री,21 वर्षीय भाई निकलेश शर्मा व 19 वर्षीय सिपाही शामिल है. जबकि मृतका 18 वर्षीय खुशबू शर्मा जमानिया में इंटरमीडिएट की छात्रा है. गृहस्वामी अविनाश शर्मा मजदूरी कर परिवार का जीविकोपार्जन करता है. देर शाम परिवार खाना खाने के बाद सभी अपने अपने कमरों में सोने चले गए. देर रात किशोरी खुशबू कमरे में नहीं मिलने पर मां नीलम देवी उसको खोजने लगी. इस दौरान दो मंजिला पर स्थित किचन शेड में पहुंची तो किशोरी टीन शेड के पाइप से दुपट्टे से फांसी लगाकर लटकी मिली. यह देखकर मृतका की मां चीखने चिल्लाने लगी.

सूचना पर पहुंची कंदवा पुलिस ने शव को फंदे से नीचे उतारकर अंत्य परीक्षण हेतु जिला अस्पताल भेजकर अगली कार्रवाई में जुट गई. इस संबंध में कंदवा थाना प्रभारी निरीक्षक हरिनारायण पटेल ने बताया कि संदिग्ध परिस्थितियों में किशोरी फांसी पर लटकी मिली थी. जिसे पीएम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया गया है. घटना की जांच पड़ताल की जा रही है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *