युवक ने फांसी लगाकर की आत्महत्या

पिता और भाई आसाम करते हैं नौकरी, बड़े पिता के साथ रहता था घर
चंदौली, सकलडीहा। कोतवाली अंतर्गत बभनपुरा गांव में बुधवार की देर शाम युवक ने कमरे में फांसी लगाकर आत्महत्या कर लिया. सूचना पर पहुची पुलिस शव को कब्जे में लेकर अंत्य परीक्षण हेतु जिला अस्पताल भेज दिया, युवक की मौत से परिजन भारी सदमे में है.
बभनपुरा गांव निवास अर्जुन उपाध्याय के दो पुत्र सोनू उपाध्याय और विवेक उपाध्याय उर्फ बिक्की है. 30 वर्षीय विवेक बुधवार की देर शाम घर के कमरे में हुक में रस्सी का फन्दा बनाकर लटक गया. कमरे से किसी प्रकार की आहट न मिलने पर परिजन पहुचें तो वह फंदे से लटक रहा था. परिजनों की सूचना पर पहुंची पुलिस शव को कब्जे में लेकर अंत्य परीक्षण हेतु जिला अस्पताल भेज दिया.
विवेक अविवाहित था और बड़े पिता के साथ गांव में ही रहता था. उसके पिता अर्जुन उपाध्याय और बड़ा भाई सोनू और माता आसाम में रहती है. पिता और भाई वही नौकरी करते है. उप निरीक्षक राणा प्रताप यादव ने बताया कि मामले की जांच कर आगे की कार्रवाई की जा रही है।