मृतक अधिवक्ता की पत्नि को बार कौंसिल की ओर से दिया गया दो लाख रुपये का चेक

7abeb9f97053

वाराणसी। गायघाट, कोतवाली निवासी मृतक अधिवक्ता सत्यनारायण सिंह के मृत्यु उपरांत बार काउंसिल ऑफ उत्तर प्रदेश के पूर्व चेयरमैन व सदस्य हरिशंकर सिंह उनकी धर्मपत्नी माया सिंह को दो लाख रुपये का चेक प्रदान किया। चेक प्राप्त करने के बाद उनके परिजनो ने हर्ष व्यक्त करते हुए इस नेक कार्य के लिए हरिशंकर सिंह सहित पूरे बार काउंसिल को धन्यवाद दिया। इस दौरान मनोज सिंह, करिश्मा तिवारी, ज्योति सिंह, विशाल यादव आदि अधिवक्ता मौजूद रहे। 

बार कौंसिल के सदस्य व वरिष्ठ अधिवक्ता हरिशंकर सिंह ने बताया कि पहलें के कार्यकालो में सहायता राशि दस हजार रुपये दी जाती थी उसको मैने अपने चेयरमैनी कार्यकाल में पच्चीस हजार रुपये करवाया और मृत्यु उपरांत एक लाख था उसको डेढ़ लाख फिर दो लाख रुपये करवाया। 
उन्होंने आगे कहा कि बार कौंसिल की तरफ़ से प्रदेश के अधिवक्ताओं के चिकित्सय सुविधा के लिए जैसे आंख खराब होने पर, ह्रदय रोग के लिए, हाथ पैर फैक्चर होने पर ये सहायता राशि दी जाती है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *