मारूफपुर में निकाली गई प्रभु श्रीराम की शोभा यात्रा,हजारों लोगों ने किया प्रतिभाग

ef9c53ffc36d
रिपोर्ट ! राकेश यादव रौशन 

चन्दौली,
चहनियां।क्षेत्र के मारूफपुर में सप्ताह भर से चल रही श्रीराम कथा के समापन के अवसर पर रामनवमी के दिन बुधवार को रंगशाला परिसर मारूफपुर से प्रभु श्रीराम की शोभायात्रा निकाली गई। जिसकी अगवानी सैयदराजा के विधायक सुशील सिंह और अम्बरीश सिंह भोला ने किया।



इस अवसर पर विधायक सुशील सिंह ने कहा कि पांच सौ सालों से प्रभु श्रीराम का मंदिर बनने का इंतजार हो रहा था, जिसे प्रधानमंत्री जी ने अपने कार्यकाल में बनवा दिया और एक चींटी तक को नुकसान नहीं पहुंचा। श्रीराम जी ने भारतीय जनमानस में मर्यादा को स्थापित किया।



हिन्दू युवा वाहिनी के मंडल अध्यक्ष अम्बरीश सिंह भोला ने कहा कि प्रभु श्रीराम देश के हर हिन्दू के हृदय में वास करते हैं। उन्होंने सामाजिक समरसता को स्थापित किया है। अतिथियों का स्वागत आयोजक शिवम मिश्रा ने और धन्यवाद सचिन राय ने और संचालन राकेश यादव रौशन ने किया।

इस अवसर पर बलुआ मंडल अध्यक्ष संकठा राजभर, बब्बू सिंह, अजय सिंह, योगेंद्र ओझा, सत्यप्रकाश मिश्रा जटायु, रोहित मौर्या, पप्पू मिश्रा, गौरव मिश्रा सोनू आदि लोग उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *