मकान में आग लगने से मवेशी सहित लाखों का सामान खाक

ab16979275a5
चन्दौली,
सकलडीहा। कोतवाली क्षेत्र के नोनार गांव के भिक्खी विंद की पुत्री सोनी बिंद के मकान में अज्ञात कारण से आग लगने पर एक भैस भैस का बच्चा और चार बकरी सहित डेढ़ से दो लाख का सामान व खाद्यान जलकर खाक हो गया। ग्रामीणों ने काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। वहीं सूचना पर पहुंचे नायब तहसीलदार अमित सिंह ने घटना और नुकसान के बारे में जानकारी लिया।


फोटो : नोनार गांव में आग लगने के बाद रोते बिलखते परिजन 


मिली जानकारी अनुसार नोनार गांव के भिक्खी विंद की पुत्री सोनी बिंद गांव के सिवान में मकान बनाकर रहती है। घर के सामने दरवाजे पर भैंस बकरी सहित अन्य सामान रखा हुआ था। दोपहर एक बजे करीब अज्ञात कारण से आग लगने पर धूं धूंकर जलने लगा। आग लगते ही मवेशी चिल्लाने लगे।

आग की लपट इतना तेज हो गई कि कुछ ही देर में हाल की ही ब्यायी भैंस और उसका बच्चा आग की गाल में समा गए। इसके अलावा दो कुंतल गेहूं, चारपाई, साइकिल सहित करीब दो लाख का सामान जलकर खाक हो गया। घटना के बाद ग्रामीणों ने किसी तरह आग पर काबू पाया। सूचना देने के बाद भी नहीं पहुंची फायर ब्रिगेड की गाड़ी 

इस बाबत नायब तहसीलदार अमित सिंह ने बताया कि एक भैस और बछड़ा सहित दो बकरी व अन्य सामान जल गया है। जिसकी रिपोर्ट लेखपाल द्वारा तैयार किया जा रहा है। शीध्र ही मुआवजा दिया जायेगा।

महिला ने हिम्मत कर चार साल के बेटे को बचाया

पीथापुर गांव की सोनी बिंद नोनार गांव में अपने चार साल के बेटे सोनू के साथ घर में रहती है। आग लगने पर महिला ने हिम्मत कर अपने चार साल के बच्चे को बाहर लेकर निकली। बच्चे को खड़ा करने के बाद मवेशियों को बचाने में जुटी। लेकिन खुटा में बंधा होने के कारण मवेशियों को बचा नही पायी। जिसे लेकर काफी रो रही थी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *