मायावती ने के.चंद्रशेखर राव से मिलाया हाथ, मिलकर लड़ेंगी लोकसभा चुनाव

669b4d068368
नई दिल्ली। उत्तर प्रदेश की पूर्व मुख्यमंत्री और बसपा सुप्रीमों मायावती ने तेलंगाना के पूर्व मुख्यमंत्री के.चंद्रशेखर राव की पार्टी भारत राष्ट्र समिति से गठबंधन कर लिया है। रिपोर्ट के अनुसार हैदराबाद में मंगलवार को केसीआर की उपस्थिति में बीआरएस ने बीएसपी के साथ गठबंधन की औपचारिकता पूरी की।जिसके बाद प्रेस कांफ्रेंस किया गया।इसके बाद केसीआर ने कहा कि बसपा और बीआरएस मिलकर संसदीय चुनाव लड़ेंगे।


 बताया जा रहा है कि मायावती से बात कर दोनों दल सीटों के बंटवारे पर भी सहमति बना लेंगे।बता दें कि बसपा सुप्रीमों मायावती लोकसभा चुनाव में उत्तर प्रदेश में भाजपा और कांग्रेस-सपा से समान दूरी बनाकर चल रहीं हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *