महिला मेट व मनरेगा श्रमिकों ने 11 सूत्रीय मांगो को लेकर डीएम को सौंपा ज्ञापन

मांगे नहीं मानी जानें पर आंदोलन की दी चेतावनी
चंदौली, उत्तर प्रदेश ग्रामीण योजना कार्मिक संघ के बैनर तले महिला मेट व मनरेगा श्रमिकों ने 11 सूत्रीय मांगों को लेकर सोमवार को जिलाधिकारी निखिल टी फुंडे को मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन सौंपा. जिसमें जिले के सभी ब्लाक की महिला मेट और श्रमिक उपस्थित रहें. मांगे नहीं मानी जानें पर आंदोलन की चेतावनी दी.
जनपद के सभी नौवों ब्लाकों की सैकड़ों की संख्या में महिला मेटो और मनरेगा श्रमिकों ने 11 सूत्रीय मांगों को लेकर जिलाधिकारी निखिल टी फुंडे को मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन सौंपकर न्यूनतम बढ़ी मजदूरी दर को लागू करने की मांग की.
महिला मेट जिलाध्यक्ष साधना सिंह ने कहा कि न्यूनतम मजदूरी अधिनियम के दायरे में मनरेगा योजना में चयनित महिला मेट एवं पंजीकृत मनरेगा श्रमिकों को शामिल करने, ग्राम पंचायतो में मनरेगा योजना के समस्त कार्यों में महिला मेट की अनिवार्यता लागू करने, महिला मेट का मानदेय लागू करने एवं 20 श्रमिकों की बाध्यता समाप्त करने, अर्ध कुशल श्रेणी में शामिल महिला महिला मेट एवं मनरेगा श्रमिकों को न्यूनतम मजदूरी अधिनियम के अनुसार दैनिक पारिश्रमिक 868 रूपये प्रदान करने, तथा राज्य रोजगार गारंटी एवं जिला मनरेगा निगरानी समितियों ब्लॉक चौकसी समितियों ग्राम मनरेगा निगरानी समितियों का अतिशीघ्र गठन करने की मांग उठाई. वहीं मांगें नहीं मानी जानें पर आंदोलन की चेतावनी दी
इस दौरान रेखा, सुनीता, जानकी, लालमनि ममता, सुषमा, अनुराधा पाल, विजया, पुष्पा, किरण, अनीता, सुमन, चंदा, सुधा, प्रीति, चंचला, बेबी, उर्मिला, सीमा, वकील शेख मंशुरी, विजय, हीरावती, प्रभावती, चंद्रावती, रिंकी, सरोज, कलावती, मंजू, अंजू, मीरा, प्रेमशीला, मोनी शर्मा नीलम शर्मा, इंदू सहित सैकड़ों महिला मेट और मनरेगा श्रमिक मौजूद रहें.