महिलाओं के अधिकारों, कानूनी सुरक्षा, आत्म-रक्षा के लिए जागरूकता फैलाए – प्राचार्य

28e82d78033a

लैंगिक समानता के संदेश समाज तक पहुँचाने का प्रयास,छात्र-छात्राओं और शिक्षकों ने लिया हिस्सा

चंदौली, जिले के सकलडीहा पी.जी. कॉलेज सकलडीहा में शुक्रवार को महिला सशक्तिकरण और सुरक्षा को समर्पित यूपी सरकार की प्रमुख पहल “मिशन शक्ति” के पांचवें चरण के अंतर्गत एक जागरूकता रैली का आयोजन किया गया. इस रैली का नेतृत्व कॉलेज के प्रो. प्रदीप कुमार पांडेय ने किया.

फोटो: सकलडीहा पीजी कॉलेज में जागरूकता रैली निकालते हुए 

यह रैली कॉलेज परिसर से शुरू होकर आस-पास के क्षेत्रों में निकाली गई, जिसमें छात्र-छात्राओं और शिक्षकों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया. इस अवसर पर बोलते हुए प्राचार्य ने कहा कि “मिशन शक्ति एक जन आंदोलन है और शिक्षण संस्थानों की यह जिम्मेदारी बनती है कि वे समाज में महिलाओं के प्रति सम्मान और उनकी सुरक्षा के प्रति जागरूकता फैलाएं. आज की यह रैली इसी दिशा में एक सार्थक कदम है.”
उन्होंने बताया कि रैली के माध्यम से महिलाओं के अधिकारों, कानूनी सुरक्षा, आत्म-रक्षा और लैंगिक समानता के संदेश को प्रभावी ढंग से समाज तक पहुँचाने का प्रयास किया गया. प्रतिभागियों ने हाथों में पोस्टर और बैनर लहराए, जिन पर महिला सशक्तिकरण से जुड़े नारे लिखे थे.
इस कार्यक्रम की सफलता में कॉलेज के कार्यक्रम अधिकारी प्रो. दयाशंकर सिंह यादव की भूमिका अत्यंत महत्वपूर्ण रही. कार्यक्रम के दौरान प्रो. दया निधि सिंह यादव, प्रो. विजेंद्र सिंह, प्रोफेसर महेंद्र सिंह तथा श्री अजय कुमार यादव डॉ पवन ओझा सहित कॉलेज के अन्य गणमान्य व्यक्ति एवं स्टाफ सदस्य उपस्थित रहे.
कार्यक्रम अधिकारी प्रोफेसर दयाशंकर सिंह यादव ने सभी प्रतिभागियों और आयोजन समिति के सदस्यों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि कॉलेज भविष्य में भी इस प्रकार के सामाजिक सरोकार के कार्यक्रम आयोजित करता रहेगा.
इस कार्यक्रम के माध्यम से कॉलेज परिवार ने महिला सशक्तिकरण के प्रति अपनी प्रतिबद्धता को एक बार फिर दोहराया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *