मुलायम सिंह यादव सेना के जवानों के लिए अनेक कार्य किए- रामअवध यादव

392eb14891c6

तीसरी पुण्यतिथि पर दी गई श्रद्धांजलि, ज्ञानी जैल सिंह यादव के नेतृत्व में आयोजन

रिपोर्ट। राकेश यादव रौशन
चहनियां/चंदौली। क्षेत्र के जमालपुर स्थित पंचायत भवन पर शुक्रवार को पूर्व मुख्यमंत्री व रक्षामंत्री स्व. मुलायम सिंह यादव जी की तीसरी पुण्यतिथि श्रद्धापूर्वक मनाई गई. इस अवसर पर ‘देश के विकास में मुलायम सिंह यादव का योगदान’ विषयक संगोष्ठी का भी आयोजन किया गया.जिसके मुख्य अतिथि पूर्व उप ब्लॉक प्रमुख चहनियां राम अवध यादव थे.

फोटो – स्व. मुलायम सिंह यादव के चित्र पर पुष्प अर्पित करते ज्ञानी जैल सिंह

  इस अवसर पर मुख्य अतिथि ने कहा कि देश के रक्षामंत्री रहते हुए मुलायम सिंह जी ने सेना के जवानों के लिए अनेक कार्य किए. पहले सैनिकों के शहीद होने पर उनके घरवालों को सिर्फ इनका टोपी और जूता दिया जाता था. अब सम्मान अंतिम संस्कार होता है.
  विशिष्ट अतिथि ग्राम प्रधान ज्ञानी जैल सिंह यादव ने कहा कि अपने मुख्यमंत्री के कार्यकाल में मुलायम सिंह जी ने दलितों पिछड़ों को समाज की मुख्य धारा में जोड़ा। उन्होंने समाज के दबे कुचलो का सर्वांगीण विकास किया. कार्यक्रम का संचालन रामलखन और अध्यक्षता प्रेमनारायण यादव ने किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *