मोदी से देश नहीं संभल रहा है अब वह अपना इस्तीफा दें- पिंटू पाल

dbd4faac0add
सरकारी संस्थानों को निजी हाथों में बेचकर जनता को लूट रहे, देश में पूरी तरह से जंगल राज कायम, बहन बेटियां पूरी तरह से असुरक्षित,  मोदी विकास नहीं विनाश पुरुष हैं 

चंदौली, सटीक संवाद। किसानों का एक प्रतिनिधिमंडल सोमवार को जिलाधिकारी कार्यालय पंहुचकर प्रधानमंत्री के नाम संबोधित पत्रक जिला प्रशासनिक अधिकारी कृष्ण कुमार लाल को सौंपा और किसानों मजदूरों की विंदुवार समस्याओं से अवगत कराते हुए निस्तारण कराने की मांग किया.

फोटो: किसान नेता जिला प्रशासनिक अधिकारी कृष्ण कुमार लाल को पत्रक सौंपते हुए 



भारतीय किसान मजदूर संयुक्त यूनियन के वाराणसी युवा मण्डल अध्यक्ष पिंटू पाल, जिलाध्यक्ष शेषनाथ यादव व युवा जिलाध्यक्ष विजयकांत पासवान गुड्डू ने आज जिलाधिकारी कार्यालय पंहुचकर प्रधानमंत्री के नाम संबोधित ज्ञापन जिला प्रशासनिक अधिकारी कृष्ण कुमार लाल को सौंपा और कहा कि अब मोदी से देश नहीं संभल रहा है वह अपना इस्तीफा दे. सरकारी संस्थानों को निजी हाथों में बेचकर जनता को लूट रहे हैं, देश में पूरी तरह से जंगल राज कायम हो गया, बहन बेटियां पूरी तरह से असुरक्षित है, मोदी विकास नहीं विनाश पुरुष हैं.

देश में किसानों मजदूरों की समस्याओं को ध्यान में रखते हुए महंगी बिजली व बिजली के निजीकरण एवं गौ तस्करी और देश की बहन बेटियो के साथ हो रहे रेप अत्याचार को रोकने एवं दोषियों को सख्त से सख्त सजा दिलाने की मांग किया.
कहा स्मार्ट मीटर लगाकर जनता की गाढ़ी कमाई को लूटा जा रहा है, हवाई चप्पल वाले को हवाई जहाज में घुमाने के सपने दिखाया गया जो सरासर झूठा साबित हुआ़. उनको आत्म हत्या करने को मजबूर किया जा रहा है, देश में खुलेआम पशु तस्करी हो रही और पुलिस बैरियर लगाकर 50 रूपये 100 रूपये लेकर पुलिस छोड़ दे रही है, दिनदहाड़े पशु तस्करी की जा रही है,
अंत में उन्होंने मांग किया कि मोदी सरकार के तीसरे कार्यकाल के बाद भी देश नही संभल रहा है अब वह अपने पद से इस्तीफा दें. मोदी विकास पुरूष नहीं विनाश पुरुष हैं. मोदी जी जब से प्रधानमंत्री की कुर्सी पर बैठे हैं देश की अर्थ व्यवस्था को भारी छती हुई है.केवल कागजों में विकास दिखा रही है धरातल पर कुछ भी नहीं है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *