मुख्य्मंत्री सामूहिक विवाह धानापुर ब्लॉक में इस दिन संपन्न होगा, लाभार्थी कर सकते हैं आवेदन

074d2ea8a531
चंदौली, धानापुर। ब्लॉक परिसर में मुख्यमंत्री समूहिक विवाह योजना अंतर्गत 14 दिसंबर 2024 को सामूहिक विवाह सुनिश्चित किया जायेगा. लाभार्थी ऑनलाइन आवेदन करके इस योजना का लाभ उठा सकते हैं. 



उत्तर प्रदेश सरकार ने राज्य में गरीब परिवार की बेटियों की शादी के लिए उत्तर प्रदेश विवाह अनुदान योजना चलाई हुई है. यूपी शादी अनुदान योजना में वित्तीय सहायता के साथ-साथ चिकित्सा सहायता भी राज्य सरकार द्वारा प्रदान की जाती है. इस योजना का नाम पहले शादी-बीमारी योजना था जिसे अब बदल कर शादी अनुदान योजना कर दिया गया है. यूपी राज्य में Shadi Anudan Yojana 2024 प्रधानमंत्री कन्या विवाह योजना को आगे बढ़ाने में बहुत सहायक है. यूपी शादी अनुदान योजना के अंतर्गत राज्य के सामान्य, अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति, अल्पसंख्यक, अन्य पिछड़ा वर्ग श्रेणी में आने वाले सभी लोग आवेदन कर सकते है.

उत्तर प्रदेश विवाह हेतू अनुदान योजना राज्य सरकार द्वारा महिलाओं के लिए शुरू की गई कल्याणकारी योजनाओं में से एक वित्तीय सहायता योजना है। इस सरकारी योजना के अंतर्गत लड़कियों के विवाह के लिए दी जाने वाली 51,000 रूपये की वित्तीय सहायता राशि लाभार्थी के बैंक खाते में प्रत्यक्ष लाभ अंतरण (Direct Benefit Transfer -DBT) के माध्यम से डाली जाएगी.

इस आशय की जानकारी विकास खण्ड अधिकारी धानापुर विजय कुमार ने दी.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *