युवक ने पुल से कुदकर मौत को गले लगाया, परिजनों में मचा कोहराम

0b3f0baa09fe
लखनऊ,
चंदौली। जनपद के बलुआ थाना क्षेत्र के सैदपुर पुल के नीचे शनिवार को युवक का शव पड़ा मिलने से सनसनी फैल गई. सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर शिनाख्त कराने के बाद अंत्य परीक्षण हेतु मोर्चरी हाउस भेज दिया. घटना की जानकारी मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया.


फोटो : सैदपुर पूल के नीचे पड़ा हुआ शव 


मृतक की शिनाख्त गाजीपुर जनपद के सैदपुर थाना क्षेत्र के लूढ़ीपुर गांव निवासी सुक्खू यादव (40 वर्ष) के रूप में हुई. वह किराना की दुकान में काम करता था.शनिवार की सुबह उसका शव पुल के नीचे पड़ा था. कुछ लोग पुल के नीचे गए तो शव पड़ा देखकर इसकी सूचना पुलिस को दी. 

मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया. वहीं शिनाख्त में जुटी रही. शव की शिनाख्त हो जानें पर अंत्य परीक्षण हेतु मोर्चरी हाउस भेज दिया. पुलिस के अनुसार प्रथम दृष्टया मामला आत्महत्या का प्रतीत हो रहा है. फिलहाल घटना की छानबीन जारी है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *