डॉ.अंबेडकर संविधान जनक और आरक्षण के सूत्रधार थे-आनंद राव

75ec594f6447
चंदौली , जनपद के सुदूर बनांचल नौगढ़ के जनकपुर में भारत रत्न बाबासाहेब डॉक्टर भीमराव अंबेडकर के महापरिनिर्वाण दिवस पर उनकी प्रतिमा पर डॉ भीमराव अंबेडकर सेवा समिति के द्वारा माल्यार्पण व पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी गई.


फोटो : नौगढ़ क्षेत्र के जनकपुर में डॉ भीम राव अंबेडकर की प्रतिमा पर माल्यार्पण एवं पुष्प अर्पित करते हुए आनंद राव व अन्य 


इस दौरान आनन्द राव भाई जी ने कहा कि डॉ भीमराव अंबेडकर को संविधान जनक कहा जाता है. वे विश्व ज्ञान के प्रतीक सामाजिक न्याय एवं मानवतावाद के पर्याय, फूले, पेरियार, विरसा मुंडा, जैसे महानुभावों के विचारों से अपनी विद्वत्ता से शोषितो वंचितों पीड़ितों असहायों, व बहुजन हित के शुभचिंतक और आरक्षण के सूत्रधार थे तथा आधुनिक युग के बुद्ध कहे जानें वाले बोधिसत्व थे. उनके ज्ञान का प्रकाश पूरे प्रकाश विश्व भर में विख्यात है.

श्रद्धांजलि सभा में बचाऊ राम, अवधेश कुमार भारती, वीरेंद्र कनौजिया , कतवारू, बिंदु, देवनारायण, आनंद राव भाई जी एवं समस्त ग्रामवासी मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *