नई दिल्ली:प्रधानमंत्री पर टिप्पणी करने पर मालदीव के राजदूत तलब, तीन मंत्री निलंबित

89fba49eae69
सटीक संवाद,नई दिल्ली। भारत मालदीव विवाद के बीच मालदीव के राजदूत इब्राहिम शाहीब द्वारा प्रधानमंत्री मोदी पर टिप्पणी किये जाने पर मोदी सरकार के विदेश मंत्रालय नें उन्हें आज तलब किया। वो दिल्ली के साउथ ब्लॉक में मौजूद विदेश मंत्रालय कार्यालय पहुंचे थे।
वहीं एटोल टाइम्स की रिपोर्ट के अनुसार, मालदीव के तीन मंत्रियो मरियम शिउना, मालशा और हसन जिहान को प्रधानमंत्री मोदी पर अपमान जनक टिप्पणी करने के आरोप में निलंबीत कर दिया है l 
हालांकि प्रधानमंत्री मोदी ने लक्षद्वीप को एक पर्यटन स्थल के रूप में प्रचारित किया और मालदीव का उल्लेख तक नहीं किया, द्वीप देश के नाराज मंत्री ने कहा : “भारत को समुद्र तट पर्यटन में मालदीव के साथ प्रतिस्पर्धा करने में महत्वपूर्ण चुनौतियों का सामना करना पड़ता है।”
पोस्ट में शिउना ने एक वीडियो शेयर किया और प्रधानमंत्री मोदी को ‘इजरायल का जोकर और कठपुतली’ बताया। मालशा ने मॉकिंग इमोजी का इस्तेमाल करते हुए एक्स पर मोदी का वीडियो भी शेयर किया।एक्स पर प्रतिक्रिया के बाद पोस्ट को हटा दिया गया, जहां भारतीय सोशल मीडिया उपयोगकर्ताओं ने शिउना सहित मालदीव सरकार के अधिकारियों की आलोचना की।
एक बयान में, मालदीव के विदेश मंत्रालय ने कहा कि उसे विदेशी नेताओं और उच्च पदस्थ व्यक्तियों के खिलाफ सोशल मीडिया प्लेटफार्मों पर अपमानजनक टिप्पणियों की जानकारी है।
बयान में कहा गया, “ये राय व्यक्तिगत हैं और मालदीव सरकार के विचारों का प्रतिनिधित्व नहीं करती हैं।”
राष्ट्रपति कार्यालय के एक अधिकारी ने निलंबन की पुष्टि की, लेकिन अधिक जानकारी नहीं दी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *