चंदौली खबरें:पूमरे महाप्रबंधक ने किया प्लांट डिपो कारखाना का निरीक्षण कर,दिया निर्देश

6ab331b80cec

चंदौली,

डीडीयू नगर।पूर्व मध्य रेल के महाप्रबंधक अनिल कुमार खंडेलवाल ने प्लांट डिपो डीडीयू का निरीक्षण किया । इस दौरान उन्होंने मशीनों, उपकरणों सहित उपलब्ध विभिन्न सुविधाओं का जायजा लिया l साथ ही जीएम द्वारा प्लांट डिपो के ट्रैक मशीन अनुभाग में मशीनों एवं उपकरणों आदि का भी निरीक्षण किया गया। वहीं कार्यरत विभिन्न कर्मचारियों से उनके कार्य के तकनीकी पक्ष की जानकारी भी ली,और बेहतर कार्य निष्पादन हेतु उनका उत्साहवर्द्धन किया ।
इस दौरान कर्मचारी यूनियन के पदाधिकारियों ने कर्मचारी कल्याण से जुड़े विभिन्न मुद्दों से महाप्रबंधक को अवगत कराया । उन्होंने इस संबंध में संबंधित अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए ।   
     निरीक्षण के दौरान पंडित दीन दयाल उपाध्याय मंडल के मंडल रेल प्रबंधक राजेश गुप्ता व अन्य अधिकारी उपस्थित थे ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *