निः शुल्क नेत्र शिविर में 103 मरीजों का किया गया जाँच

b4fb5dc59fe0
चंदौली,सकलडीहा l कस्बा के टिमिलपुरा पंचायत भवन पर रविवार को सकलडीहा पीजी कॉलेज के छात्र संघ महामंत्री राहुल राजभर और बीडीसी इनायतपुर के सहयोग से नेत्र चिकित्सा शिविर का आयोजन किया गया। दिलदारनगर से आए नेत्र चिकित्सा और सहयोगियों ने 103 लोगों के आंखों की जांच कर दवाइयां दी गयी और चिकित्सक प्रिंस कुमार अवस्थी ने बताया कि जांच के दौरान  कुल मरीजों में से 4 में नाखून, 4 में झिल्ली और 46 में मोतियाबिंद की समस्या मिली l संयोजक राहुल राजभर ने बताया कि ऑपरेशन वाले मरीजों को निजी वाहन से शनिवार को दिलदारनगर ले जाया जायेगा जहाँ सबका ऑपरेशन व दवा ईलाज निः शुल्क किया जायेगा l


मुख्य अतिथि अशोक कुमार प्रधान ने बताया कि इस पुनीत कार्य मे बुलाये जाने और मुख्य अतिथि  बनाये जाने पर मैं अपने को सौभाग्यशाली समझता हूं और मैं आशा ही नहीं पूरा विश्वास के साथ कहना चाहता हूं कि समाज हित के कार्य के लिए जब भी मेरी जरूरत जहाँ भी पड़े नि:संकोच मुझे याद कर सकते हैं। मैं आपकी सेवा में सदैव तत्पर्य रहूंगा।



इस दौरान पर निर्भय कुमार,कुलदीप चौहान,अजीत कुशवाहा,कपिल देव,विकास राजभर सहित अन्य लोग मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *