न्यायालय के आदेश का अवहेलना करना पड़ा भारी, पुलिस ने वारंटी को घर से दबोचा, वसूली नहीं जमा करने पर जारी हुआ था वारंट

da289bd8d3fb
सकलडीहा, चंदौली। परिवार न्यायालय चंदौली से जारी वसूली वारंट के अनुपालन में सकलडीहा पुलिस ने गुरुवार को ग्राम जमुरना निवासी वारंटी अनिल राय पुत्र रामअवध राय (28) वर्ष को उसके घर से गिरफ्तार कर उसके विरुद्ध न्यायालय के आदेश के तहत अग्रिम विधिक कार्रवाई किया है।

पुलिस के अनुसार यह मामला प्रधान न्यायाधीश, परिवार न्यायालय जनपद चंदौली के न्यायालय में विचाराधीन प्रकीर्ण वाद संख्या 325/2024, सोनी देवी बनाम अनिल राय से संबंधित है। न्यायालय ने अभियुक्त को 4.08 लाख रुपए की धनराशि जमा करने का आदेश दिया था। निर्धारित धनराशि जमा नहीं किए जाने पर न्यायालय की ओर से वसूली वारंट जारी किया गया। जिसके अनुपालन में यह कार्रवाई की गई है।
पुलिस टीम में थानाध्यक्ष भूपेन्द्र कुमार निषाद, उपनिरीक्षक अजय कुमार शर्मा और कांस्टेबल सुबाष कुमार पटेल शामिल रहे।
पुलिस अधिकारियों के अनुसार न्यायालयों से जारी वारंटों के अनुपालन के लिए अभियान के तहत लगातार कार्रवाई की जा रही है। इसी क्रम में सकलडीहा पुलिस ने वसूली वारंट में वांछित अनिल राय को गिरफ्तार किया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *