पावडर से बना पांच लाख का नकली खोया नष्ट

चन्दौली। खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम ने पंडित दीनदयाल उपाध्याय नगर में तीन गाड़ियों से 25 कुंतल पावडर से बने खोया बरामद कर लिया. साथ ही नकली खोया बनाने के धंधे का भंडाफोड़ किया है. जब्त खोये की अनुमानित कीमत पांच लाख रुपए आंकी जा रही है.खाद्य सुरक्षा विभाग को मिली शिकायत के आधार पर यह कार्रवाई की गई.
खाद्य सुरक्षा के सहायक आयुक्त कुलदीप सिंह के नेतृत्व में पकड़े गए खोये को मौके पर ही नजदीकी पोखरी में नष्ट करा दिया गया. यह कार्रवाई त्योहारी सीजन में मिठाई की बढ़ती मांग के दौरान की गई है, जब अक्सर मिलावटी खाद्य पदार्थों का कारोबार बढ़ जाता है.
इस तरह के नकली खोये का इस्तेमाल मिठाइयों में किया जाता है, जो स्वास्थ्य के लिए अत्यंत हानिकारक हो सकता है. खाद्य सुरक्षा विभाग ने लोगों से अपील की है कि वे केवल प्रामाणिक दुकानों से ही मिठाइयां खरीदें और किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तुरंत विभाग को दें. मौके पर फूड विभाग के सभी अधिकारी कमल निवास त्रिपाठी, फूड इंस्पेक्टर अरविंद, मौजूद रहे