भाजपा सपा को छोड़ बसपा से जुड़े सैकड़ों कार्यकर्ता

a1029ed51650
चंदौली। बहुजन समाज पार्टी जनपद में तेजी से अपने जनाधार को बढ़ा रही है. सूबे में बदले राजनीतिक परिवेश के मद्देनजर बसपा ने संगठन को सशक्त बनाने के लिए अपनी राजनीतिक सक्रियता को बढ़ाने के साथ ही दूसरे दलों में खुद को उपेक्षित महसूस कर रहे राजनेताओं को पार्टी से जोड़ने के मिशन पर अग्रसर है.

फोटो : भाजपा सपा से आए कार्यकर्ताओं का सम्मानित करते हुए जिलाध्यक्ष घनश्याम प्रधान व अन्य 

इसकी बानगी 15 जनवरी को बसपा सुप्रीमो मायावती के जन्मदिन समारोह में देखने को मिली. इस दौरान भाजपा, सपा समेत विभिन्न दलों को छोड़कर 200 से अधिक लोगों ने बसपा की सदस्यता ली और आगे आने वाले दिनों में बसपा के मिशन व कार्यक्रमों को आगे बढ़ाने का संकल्प दोहराया. 

कहा कि बसपा में ही सर्वसमाज का हित है. यही वजह है कि सूबे में बड़े राजनीतिक परिवर्तन की उम्मीद के साथ लोग बसपा से तेजी के साथ जुड़ रहे हैं.
 इस दौरान मुन्ना यादव, पिंकू सिंह प्रधान, राजेंद्र पाल, रमाकांत पांडेय, संजय प्रधान, डा. दिनेश सिंह, अवधेश मौर्या, गोपाल पांडेय, धनंजय पांडेय, संजय चौरसिया, संजीव पांडेय, अभय पांडेय, संतोष प्रधान, हरीकीर्तन दादा, अभिषेक पांडेय, महेश मिश्रा, सुरेंद्र शर्मा, संदीप मिश्रा, भगवती प्रसाद तिवारी, अवधेश यादव, डिम्पल तिवारी, सुधेश गुप्ता, अनुराग मौर्या, श्यामलाल मौर्या, अशोक यादव, अमरनाथ यादव, चंद्रशेखर यादव, हकड़ू यादव, अंगद मद्धेशिया, विग्गन यादव, विजेंद्र मौर्या, राकेश यादव, शैलेंद्र यादव, रिंकू राजभर, ज्ञानी डाक्टर, राघव राजभर आदि शामिल रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *