प्रदेश कार्य समिति सदस्य रहे पवन सिंह को बीजेपी ने किया बाहर, पार्टी विरोधी गतिविधि का आरोप

fbce049dfa1d
बिहार। भोजपुरी फिल्म इंडस्ट्री के स्टार पवन सिंह को भारतीय जनता पार्टी ने पार्टी विरोधी गतिविधि और अनुशासनहीनता का आरोप लगाते हुए बुधवार को प्रदेश कार्य समिति सदस्य के पद से हटा दिया है। अब इसको लेकर सियासी बयानबाजियां भी तेज हो गई है। विपक्षी पार्टियां इस कार्रवाई को लेकर बीजेपी को घेर रही है। 

फोटो: भोजपुरी फिल्म स्टार पवन सिंह 


बीजेपी के इस फैसले को राष्ट्रीय जनता दल (आरजेडी) और विकासशील इंसान पार्टी (वीआईपी) ने दिखावा और उपेंद्र कुशवाहा के खिलाफ साजिश बताया है। बीजेपी के प्रदेश मु्ख्यालय प्रभारी अरविंद शर्मा की ओर से बिहार बीजेपी के प्रदेश कार्य समिति सदस्य रहे पवन सिंह के खिलाफ निष्कासन की कार्रवाई का आदेश जारी किया गया।



 इसके साथ ही सूबे की सियासी सरगर्मी भी बढ़ गई है। एक तरफ जहां बीजेपी और जेडीयू ने सही ठहराया है, तो वहीं विपक्षी पार्टियां इसे साजिश और दिखावा बता रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *