प्रियंका गाँधी की ऐतिहासिक जीत पर देशवासियों का कांग्रेस पर भरोशा-देवेंद्र सिंह

998231fde771
राहुल के साथ प्रियंका भी सरकार के जन विरोधी मंसूबों को बेनक़ाब करेंगी

झारखंड में कॉंग्रेस गठबंधन की जीत ने यह तय कर दिया कि लोग कॉंग्रेस सरकार के कामकाज से खुश हैं

चंदौली, सकलडीहा, वायनाड लोकसभा उप चुनाव में कॉंग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी के ऐतिहासिक जीत व झारखंड विधानसभा चुनाव में कॉंग्रेस गठबंधन की पुनः सरकार बनने पर कॉंग्रेस नेताओं व कार्यकर्ताओं में ख़ुशी की लहर है. शनिवार को प्रदेश महासचिव देवेंद्र प्रताप सिंह मुन्ना की ओर से विजय जुलूस निकाल कर ढोल-नगाड़े के साथ कार्यकर्ता को मिठाई खिलाकर खुशी जताई गई.


फोटो: प्रियंका गांधी की ऐतिहासिक जीत पर खुशी जताते हुए कांग्रेसी

प्रदेश महासचिव देवेन्द्र प्रताप सिंह मुन्ना के नेतृत्व में ढोल- नगाड़े के साथ सैकड़ो की संख्या में कॉंग्रेस कार्यकर्ता सकलडीहा चौमुहानी पर एकत्रित हो गये और ढोल नगाड़े पर थिरकने के साथ ही लोगों ने एक दूसरे को मिठाई खिलाकर अपने नेता की जीत पर ख़ुशी का इज़हार किया.

कॉंग्रेस के प्रदेश महासचिव देवेंद्र प्रताप सिंह मुन्ना ने कहा कि वायनाड लोकसभा उप चुनाव में प्रियंका गाँधी की जीत ने पूरे देश के किसानों, युवाओं, महिलाओं, आम व्यक्ति व ग़रीबों को अपने हित की लड़ाई लड़ने वाला एक मज़बूत व प्रखर नेता दे दिया है. वह दिन दूर नहीं जब राहुल गाँधी के साथ सदन में प्रियंका गाँधी भाजपा सरकार की जन विरोधी नीतियों के विरुद्ध कदम कदम पर लड़ती व सरकार के जन विरोधी मंसूबों को बेनक़ाब करती दिखेंगी. 

इस मौके पर ज़िला कॉंग्रेस कमेटी के महासचिव अरुण दुवेदी ने कहा कि झारखंड में कॉंग्रेस गठबंधन की जीत ने यह तय कर दिया कि लोग कॉंग्रेस सरकार के कामकाज से खुश हैं.

इस अवसर पर प्रमुख रूप से राजकिशोर सिंह,दिलीप गुप्ता, अभिनव सिंह, बी के सिंह, मुकेश कुमार नंदन, राजेश यादव गुड्डू, संजय सिंह, श्याम बहादुर भारती डब्लू, रियाजुद्दीन, विवेक सिंह, जुनैद अहमद, निखिल सिंह, राजेश मौर्या सहित सैकड़ों कॉंग्रेस नेता व कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *