परोरवां में पीड़ित परिवार से मिला ASP प्रतिनिधिमंडल

f0b29c2a7f52

कहा न्याय दिलाने तक संघर्ष जारी रहेगा, सरकार से मुआवजा दिलाने की मांग 

चंदौली, जिले के थाना अलीनगर क्षेत्र के परोरवा में मंगलवार की अल सुबह रामकरन राम के 18 वर्षीय पुत्र राजकुमार भारती का ईंट से सिर कुच कर हत्या कर दी गई, खून से लथपथ शव गांव के बाहर मिलने पर सनसनी फैल गई. राजकुमार तीन भाइयों और तीन बहनों में सबसे बड़ा था.

फोटो : आजाद समाज पार्टी (कां) के प्रतिनिधि मंडल परोंरवा में परिजनों का हाल जानते हुए 

बुधवार को आजाद समाज पार्टी (कां) का एक प्रतिनिधि मंडल पीड़ित परिवार से मिला, समस्त हाल जाना और सारी जानकारी उच्च पदाधिकारियों को भेजा और कहा कि राजकुमार को न्याय दिलाने तक संघर्ष जारी रहेगा किसी भी परिस्थिति में हम लोग पीड़ित परिवार के साथ हैं.
इस दौरान जिला महासचिव सिद्धार्थ प्राण बाहु ने सरकार से मांग किया कि पीड़ित परिवार को मुआवजा देने के साथ साथ हत्यारों को कड़ी से कड़ी सजा दे. ताकि राजकुमार को न्याय मिल सके. यदि सरकार पीड़ित परिवार को मुआवजा नहीं देगी तो वह बड़ा आंदोलन करने को बाध्य होंगे.
इस दौरान जिला महासचिव सिद्धार्थ प्राण बाहु, शेरु निगम, जगदीश कुमार जाटव, सुनील कुमार, शेरु कुमार, अशोक कुमार, शिवकुमार, जितेंद्र कुमार विजय सहित पीड़ित परिवार के सदस्य उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *