भीम आर्मी भारत एकता मिशन ने रामचंद्र राम पर जताया भरोसा

3a5ca8571c54

चंदौली का बनाया जिलाध्यक्ष, बधाई देने वालों का लगा तांता, नीला गमछा पहनाकर मुंह मीठा कराया 

चंदौली। भीम आर्मी भारत एकता मिशन ने रामचंद्र राम को चंदौली जिले का बुधवार को नया जिलाध्यक्ष (जिला संयोजक) नियुक्त किया है. यह खबर मिलते ही शुभचिंतकों में खुशी की लहर दौड़ पड़ी और बधाईयां देने वालों का तांता लग गया. लोगों ने नौगढ़ ब्लॉक के विशेषरपुर उनके घर पहुंचकर नीला गमछा पहनाकर सम्मानित किया और मुंह मीठा कराया. साथ ही हजारों समर्थकों ने देर रात तक फोन करके भी बधाईयां और शुभकामनाएं देते रहे. वहीं रामचंद्र राम ने संगठन से मिली जिम्मेवारी को निष्ठा एवं ईमानदारी पूर्वक निर्वहन करने का विश्वास दिलाया.

फोटो: रामचंद्र राम नीला गमछा पहने हुए 

 यह पद राष्ट्रीय अध्यक्ष विनय रतन सिंह और प्रमुख सह संस्थापक चंद्रशेखर आजाद के निर्देश पर वाराणसी मंडल संयोजक जितेंद्र कुमार भारती ने नियुक्ति पत्र सौंपा. भरोसा जताया कि बाबा साहब डॉ भीमराव अंबेडकर और मा0 कांशीराम साहब के विचारों को आगे बढ़ाने एवं संगठन विस्तार, दलित समुदाय के अधिकारों और संवैधानिक सुरक्षा के लिए काम करेंगे. साथ ही संगठनात्मक ढाँचे को मजबूत करने और जमीनी स्तर पर संगठन की गतिविधियों को प्रभावी बनाने में अहम योगदान देंगे.

अवधेश कुमार भारती ने बताया कि  नौगढ़ से लेकर जनपद के कोने कोने तक दलितों पिछड़ों अल्पसंख्यको आदिवासियों और महिलाओं पर हो रहे अत्याचार और जुर्म के विरुद्ध रामचंद्र राम जी मजबूती से लड़ाई लड़ते हैं और  न्याय दिलाने का काम करते हैं. साथ ही बहुजन समाज जन्मे संतो महापुरुषों और गुरुओं के विचारों पर चलकर बाबा साहब डॉ अंबेडकर और मा0 कांशीराम साहब के कारवां को आगे बढ़ाने का निरन्तर प्रयास करते रहते हैं. वहीं जिलाअध्यक्ष बनाये जाने पर हृदय की गहराइयों से शुभकामनाएं देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की.
बधाईयां देने वालों में भाईचारा कमेटी के वाराणसी मंडल अध्यक्ष होरीलाल चंद्र भाष्कर, तत्वदर्शी सम्यक महाराज, लॉर्ड बुद्धा डॉ अंबेडकर सेवा समिति के प्रदेश अध्यक्ष अर्जुन प्रसाद आर्य और संजय कुमार दिनकर, आजाद समाज पार्टी के चंदौली जिलाध्यक्ष अरविंद कुमार, जिला महासचिव सिद्धार्थ प्राण बाहु, सर्फराज, वीरेंद्र कनौजिया प्रमुख रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *