प्रशिक्षु आईएएस अफसरों ने धानापुर ब्लॉक का किया अवलोकन

a6b59d75fd96
विकास कार्यों का लिया जायजा,जिले में 24 आईएएस अफसरों का दल कर रहा है भ्रमण

चंदौली। जनपद के विकास खण्ड धानापुर क्षेत्र के मिर्जापुर गांव में तीन दिन के प्रवास पर आए आधा दर्जन आईएएस प्रशिक्षुओं का दल तीसरे दिन गुरुवार को  धानापुर विकास खंड कार्यालय का  अवलोकन कर सरकार द्वारा संचालित योजनाओं के विकास कार्यों का जायजा लिया.वहीं उपस्थित किसानों की समस्याओं पर चर्चा किया. अंत में ग्राम चितावल स्थित आंगनवाड़ी केन्द्र पर महिलाओं की गोंद भराई, बच्चों का अन्न प्राशन और छात्रों में पठन पाठन की सामग्रियां वितरण कर जिले की ओर प्रस्थान कर लिया.

फ़ोटो : धानापुर ब्लॉक का अवलोकन कर किसानों से चर्चा करते हुए प्रशिक्षु आईएएस अफसरों का दल


चंदौली जनपद में 24 आईएएस प्रशिक्षु अफसरों का दल भ्रमण कर रहा है। मंगलवार को मिर्जापुर गांव में तीन दिन के प्रवास पर आधा दर्जन आईएएस प्रशिक्षुओं के दल के साथ आए अधिकारियों का मिर्जापुर ग्राम प्रधान राजेश सिंह ने पूरे गाजे बाजे के साथ भव्य स्वागत किया. आईएएस प्रशिक्षु दल की टीम ने मिर्जापुर गांव का भ्रमण कर केंद्र और प्रदेश सरकार की ओर से संचालित विभिन्न योजनाओं से किए विकास कार्यों की भौतिक स्थिति का हाल जाना. वहीं विभिन्न कार्यों का अवलोकन किया.

बुधवार को शहीदगांव में अमर शहीद इंटर कालेज, हेतमपुर किला सहित मिर्जापुर गांव में ब्रह्म बाबा अमृत सरोवर तालाब, भगत सिंह अमृत सरोवर तालाब, पूर्व माध्यमिक विद्यालय, जीयनपुर स्थित पीएचसी केंद्र की परख की. वही पीएम आवास योजना, स्वरोजगार, स्ट्रीट वेंडर, सामाजिक गतिशीलता एवं संस्थागत विकास के बारे में जानकारी लिया. 

वही तीसरे दिन गुरुवार को धानापुर ब्लॉक कार्यालय के विभिन्न स्टालों का अवलोकन कर विकास कार्यों का जायजा लिया और मौजूद किसानों की समस्याओं पर चर्चा किया. तत्पश्चात् चितावल स्थित आंगनवाड़ी केन्द्र पर महिलाओं की गोंद भराई, बच्चों का अन्न प्राशन और छात्रों को पठन पाठन की सामग्रियां वितरण कर जिले की ओर प्रस्थान कर लिया.

इस दौरान खंड विकास अधिकारी विजय कुमार, थानाध्यक्ष महेश कुमार सिंह, विधायक प्रतिनिधि अन्नू सिंह, एडीओ पंचायत राजेश सिंह, ग्राम पंचायत अधिकारी मिथिलेश सिंह, प्रधान संघ अध्यक्ष राजेश सिंह सहित अन्य अधिकारी व ग्रामीण उपस्थित रहे.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *