प्रतिदिन योग करने से मन और मस्तिष्क दोनों स्वस्थ एवम् मजबूत रहता है: हरिवंश उपाध्याय

401860f19347
150 देशों ने योग शिक्षा को अपनाकर तमाम रोगों से छुटकारा पाया।

चन्दौली,कमालपुर। 10वे अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर शुक्रवार को भाजपा धानापुर पूर्वी मंडल अध्यक्ष राजेश तिवारी के नेतृत्व में कमालपुर राष्ट्रीय इंटर कालेज में योग शिविर का आयोजन किया गया।योग शिविर में योग गुरु सुनील उपाध्याय व हरिवंश उपाध्याय ने संयुक्त रूप से योग से शरीर को स्वस्थ्य रखने का सरल उपाय बताया।मौके पर सैकड़ो भाजपा कार्यकर्ताओं व समाजसेवियों ने योग के बारे में विस्तार पूर्वक जानकारी लिया।

फोटो :राष्ट्रीय इंटर कालेज कमालपुर के परिसर में योग करते लोग


लोकसभा मीडिया प्रभारी व भाजपा जिला उपाध्यक्ष हरिबंश उपाध्याय ने कहा कि आज भारत के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी व प्रदेश मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में 150 देशों ने योग शिक्षा को अपनाने का काम किया है।योग से मन मस्तिष्क स्वस्थ्य रहता है।समाज मे इससे समरसता व साम्प्रदायिक सदभाव पैदा किया जा सकता है।

भाजपा धानापुर पूर्वी मंडल अध्यक्ष राजेश तिवारी ने कहा कि मनुष्य को प्रतिदिन योग करना चाहिए।योग करने से तमाम रोगों मुक्ति पाया जा रहा।इस क्रिया से पूरा विश्व अचरज है।योग करने शरीर स्वस्थ्य व मजबूत हो जाता है।यह कोई चमत्कार से कम नहीं है।योग करने से मनुष्य को कभी भी चिकित्सक के पास नहीं जाना होगा।योग तमाम रोगों से मुक्ति दिलवाने में सहायक होता है।आज योग से बड़े बड़े रोगों को दूर किया जा रहा है।

इस अवसर पर राजेश तिवारी, श्यामसुंदर सिंह, गणेश अग्रहरि, संजय मिश्रा, विकास गुप्ता,दिलीप त्रिशूलिया, सिंटू बाबा,राजन सिंह,अवधेश खरवार,राहुल राजभर, पवन रस्तोगी, चंदन राजभर, अरविंद उपाध्याय,दिनेश पांडेय, सोनू गुप्ता सहित अन्य लोग मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *